*राइका उडामांडा के दो छात्रो का राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता के लिए चयन*

खबर शेयर करें:

*राइका उडामांडा के दो छात्रो का राज्य स्तर  पर खेल प्रतियोगिता के लिए चयन*



पोखरी-नागनाथ: 

जनपद स्तरीय शरद कालीन खेलकूद  प्रतियोगिता गौचर आयोजित हुई। जिसमें  राइका उडामाण्डा -पोखरी  के दो छात्रो का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है,  छात्र गौतम सिह पुत्र कुलदीपक सिह, का चयन राज्यस्तरीय अंडर-19 आयु वर्ग मे, एंव कुमारी खुशी पुत्री नरेश लाल का चयन बैडमिन्टन अंडर-14आयु वर्ग राज्य स्तर के लिए हुआ है ।




यह जानकारी मार्गदर्शक शिक्षक श्री सतीश कुमार बनियासी द्वारा दी गई। इस विद्यालय से दो छात्रो का चयन राज्य स्तर पर होने पर  विधालय के प्रधानाचार्य के0एल0टम्टा ,ब्रहमानंद किमोठी, प्रभात किशोर दयाल गडिया, प्रियंका रावत, रंजनी नेगी, ज्योतिपंत, अंजली सेमवाल, दिनेश जग्गी, रोशन सुपरियाल, राजकिशोर, अंजन सिह हरेन्द्र चौधरी,अभिभावक संघ के अध्यक्ष विनीता देवी, दीपक रावत, भागवत सिह प्रधान त्रिलोक सिह टीका प्रसाद खाली, क्षेत्र पंचायत  सदस्य सुभाष रावत ने विधालय परिवार की इस उपलब्धि पर  खुशी व्यक्त कर  बधाई देते  ढेरसारी शुभकामनाये दी। प्रवक्ता श्री ब्रहमानंद किमोठी ने कहि कि सरकारी विद्यालयों मे छात्रो का चौमुखी विकास होता है और छात्र सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ ले रहे है। आज के छात्र ही भावी राष्ट्र निर्माता है, खेलो में प्रतिभाग कर छात्र अपना कैरियर बना सकते है।

खबर शेयर करें: