*भूधंसाव और सड़क का मलवा व पानी बना,दो परिवारो की जान का दुश्मन*

खबर शेयर करें:

*भूधंसाव और सड़क का मलवा व पानी बना,दो परिवारो की जान का दुश्मन*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली)

विकास खंड पोखरी के ग्राम पंचायत हरिशंकर में दो परिवारो का आवासीय  मकान  भूस्खलन , सड़क का मलवा व पानी  से कभी भी जमीदोज हो सकता है। इसे सिस्टम की लापरवाही कहें या अनदेखी, या प्रभावित परिवार हटने को तैयार नही।

 विजया देवी  ने कहा है कि उनकी आवासीय मकान पहले ही भूधंसाव के खतरे में है। और गत तीन वर्षो से  सड़क  का मलवा व पानी आने से  मकान और  भी खतरे में आ गया है। उन्होने कहा कि वे  इस संबंध  में  तहसील   प्रशासन  व लोनिवि पोखरी को लगातार तीन वर्षो  से लिखित रूप में अवगत कराते हुए सुरक्षा की मांग करते आ रही है, जिस पर तहसील प्रशासन ने जांच करवाकर चैक डैम तो लगवाये है,परन्तु लोनिवि पोखरी ने सड़क पर बहता पानी व्यवस्था न करने से उनकी मकान के ऊपर भाग  पर छोड़ दिया है। जो कि भूधंसाव  व सड़क  का मलवा  पानी के साथ उनकी मकान के बगल में भारी भूस्खलन हो रहा है। जो कि दो परिवारो की जिन्दगी  कभी भी लील सकता है। विजया देवी ने कहा कि लोनिवि पोखरी के इंजिनियरो  के दफ्तर के चक्कर काटते थक चुकी है। लेकिन लोनिवि  की कार्य शैली चलते उनके दुख दर्द को नही समझा रहा है। और अभी तक सड़क का पानी की व्यवस्था नही की गयी।




कृष्णा गैरोला ने कहा कि  हम दो परिवारो की आवासीय मकान के आसपास पहले ही भूधंसाव से मकान खतरे में है। और इसी मकान  के ठीक दो सौ मीटर ऊपर से पोखरी हरिशंकर सड़क का निर्माण हुआ  है। सड़क का मलवा  व पानी उनकी आवासीय मकान के ऊपर फेंका गया है, जो बर्षात में बहकर भूक्षरण करते हुए मकान के ऊपर व बगल में भूस्खलन की स्थिति पैदा कर दी है। और आवासीय मकान कभी भी  जमींदोज होने से जानमाल को खतरा पहुंचा सकता है। उन्होने कहा  कि यही नहीं उनकी पेयजल लाइन व कृषि भूमि भी सड़क के मलवे से क्षतिग्रस्त हुई है। उन्होने  सिस्टम की अनदेखी  पर का आरोप लगाया है। कहा कि   बारिश के समय डर के साये में  रहते है,कब क्या हो पड़े इसी दहशत में दोनो  परिवार जीने को मजबूर है।

    दो बार  तहसील प्रशासन की ओर से संबंधित क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षक  के साथ मौके पर गये है, खतरे की स्थित को देखते हुए दोनो परिवार को विस्थापन करने पैरवी की गयी तो प्रभावित परिवार विस्थापन होने से इंकार कर रहे है। लोनिवि पोखरी को सड़क पर बहते  पानी की व्यवस्था कर पानी को  परमानेंट नाले में डालना चाहिए। देवेन्द्र लाल ग्राम प्रधान हरिशंकर।

खबर शेयर करें: