*ठेकेदार संगठन ने भुगतान न होने पर एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन *
*एक सप्ताह में भुगतान न होने पर कार्यालय पर ताला बंदी कर, करेगे धरना-प्रदर्शन *
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
नगर पंचायत पोखरी में मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत किए गये कार्यो का एक लंबे समय से अवशेष भुगतान न होने पर आक्रोशित ठेकेदार संगठन ने गुरुवार को एसडीएम के माध्यम से मुख्य मंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 2022-23 में मुख्यमंत्री घोषणा के तहत राज्य वित्त आयोग, स्पेशल कंपोनेंट प्लान, अवस्थापना, विकास निधि एवं मुख्य मंत्री अवस्थापना विकास निधि स्पेशल कंपोनेंट प्लान के तहत नगर-पंचायत पोखरी के लिए कई विकास योजनाओ की घोषणा हुई थी।इन योजनाओ पर नगर-पंचायत के पंजीकृत ठेकेदारो ने विभिन्न योजनाओ पर काम पूरा किया है,परन्तु अवशेष भुगतान न होने से ठेकेदार व उनके मजदूर आर्थिक संकट के दौर से गुजर रहे है। ज्ञापन में ठेकेदार ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह में किए गये कार्यो का अवशेष भुगतान नही किया गया तो समस्त ठेकेदार नगर पंचायत के कार्यालय पर तालाबंदी कर, धरना-प्रदर्शन करेगे। ज्ञापन की पति डीएम, ईओ नगर पंचायत पोखरी को दी गयी है।ज्ञापन देने में ठेकेदार संघ के अध्यक्ष मंदी कंडारी,महिधर पंत, पूरणसिंह नेगी,उमेद सिंह, जितेंद्र प्रसाद सती,सत्येन्द्र नेगी,रणजीत सिंह, कुंवर सिंह सहित अठ्ठारह ठेकेदार सम्मलित थे।

