*हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द के जन्म दिवस पर दौड़

खबर शेयर करें:

*हाकी के जादूगर मेजर ध्यान चन्द के जन्म दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी नागनाथ: 


राष्ट्रीय  खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के जन्मदिवस युवा कल्याण विभाग पोखरी ने मिनी स्टेडियम पोखरी में खंड विकास अधिकारी की मौजूदगी में खेल प्रतियोगिता आयोजन किया गया। जिसमें सौ मीटर,आठ सौ मीटर और चार मीटर बालक वर्ग और बालिका वर्ग की दौड़ प्रतियोगिता की गई।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा और विशिष्ट अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा ने दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। जिसमें अंडर 17 बालिका  वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आदित्य ने प्रथम साक्षी ने द्वितीय मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग में सक्षम ने प्रथम विकास ने द्वितीय ऋषभ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17में 800मीटर बालक वर्ग में अभिषेक प्रथम अभिनव ने द्वितीय शुभम रौतियाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालिका वर्ग में 100मीटर में शिवानी प्रथम प्रिया ने द्वितीय और सालनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।

मुख्य अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने कहा मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस पर जो दौड़ प्रतियोगिता हो रही है ये प्रतियोगिता हम सबको सीखने की प्रेरणा देता है।

दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर करने वाले को खंड विकास अधिकारी और मुख्य अतिथि ने मेडल देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खेल शिक्षिका बबीता भंडारी, प्रकाश देवरीयाल, संदीप सहित तमाम प्रतिभागी मौजूद थे।

खबर शेयर करें: