*मोहनखाल--चोपता सड़क निर्माण को लेकर , क्षेत्रवासियों ने किया सघर्ष समिति का गठन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
मोहनखाल ,कानातोली-चोपता सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगो ने मोहनखाल में बैठक कर सघर्ष समिति का गठन किया है। अध्यक्ष राकेश नेगी, उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, सचिव बासुदेव सिंह, सह सचिव धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष महेन्द्र सिंह, संयोजक रवींद्र सिंह नेगी प्रधान ताली कंसारी को बनाया गया है। इसके अलावा क्षेत्र कई लोगो को समिति में जोडा गया है। समिति ने सड़क संघर्ष का गठन करने पश्चात सड़क निर्माण के लिए शासन-प्रशासन व सरकार से पत्राचार कर मांग की जायेगी, यदि मंग पूरी नही हुई तो अग्रिम बैठक में आन्दोलन करने के लिए रणनीति बनायी जायेगी। बैठक में समस्त क्षेत्र लोगो ने कहा कि मोहनखाल-कानातोली- तक 13 किमी0 सड़क स्वीकृत थी , जिसमें से 10 किमी0 सड़क का निर्माण 1989/80 में किया गया था, इसी दौरान 1980/81 में वन अधिनियम बना तो इस सड़क का निर्माण बंद हो गया था, उत्तराखंड सरकार ने सरकारी कार्यो में वन अधिनियम में सरलीकरण किया गया है। वक्ताओ ने कहा कि मोहनखाल-कानातोली-चोपता सड़क बने से तीर्थाटन और पर्यटन की अपार संभावनाएं है। कहा कि इस सड़क के निर्माण से सैलानियों की चहल कदमी से स्थानीय लोगो को रोजगार भी मिलेगा, और स्थानीय लोगो का पलायन भी रुकेगा। बैठक में सुशीला देवी,व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेन्द्र बिष्ट, अमर सिंह, प्रदीप चौहान, अम्बरीष थपलियाल, राजीव नेगी, जगत सिंह, रमेश थपलियाल, बासुदेव नेगी,अनिल राणा,शंकर सिंह, वीरेंद्र राणा,आनन्द राणा,महावीर नेगी सहित कांदी,बडब,किणज्याणी,थालाबैंड, ब्राह्मण थाला,वल्ली,खन्नी,ताली-कंसारी के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद रहे।

