*विधायक ने सुनी जनसमस्याएं समाधान का दिया आश्वासन*

खबर शेयर करें:

 *विधायक ने सुनी जनसमस्याएं समाधान का दिया आश्वासन*:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी-नागनाथ:

 बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक लखपत बुटोला के  मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र  पोखरी   लोकनिर्माण  विभाग के गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं की जनसमस्याएं सुनी। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य,और पेयजल, बिजली की समस्याओं को प्रमुखता से रखा ।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा आमजन की समस्याओं का समाधान होना चाहिए। जिसे लोगों का विश्वास बना रहें। इस दौरान रडुवा के ग्रामीणों ने शिशुपाल बर्त्वाल के नेतृत्व में सड़क निर्माण को लेकर ज्ञापन दिया और कहा ग्रामीण सड़क निर्माण को लेकर शासन प्रशासन के पास भटक रहें हैं लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

विधायक लखपत बुटोला ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा  सड़क शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली मेरी पहली प्राथमिकता में है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को समस्याओं का समाधान आश्वासन दिया और पीएमजीएसवाई और लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता को सड़क की समस्याओं के समाधान का निदेर्श दिया।

इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष रविन्द्र सिंह, प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा, कुंवर सिंह चौधरी,श्रवण सती, देवेन्द्र राणा, विकेन्द्रसिंह, सहित तमाम कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: