* मोहनखाल--चोपता सड़क निर्माण को लेकर बैठक का आयोजन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
मोहनखाल ,कानातोली-चोपता सड़क निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगो में आन्दोलन की सुगबुगाहट शुरू हो गयी है, और आन्दोलन करने के लिए रणनीति बनाने के लिए कल-आज मोहनखाल में समस्त क्षेत्र के लोगो की बैठक आहूत की गयी है। मोहनखाल व्यापार मंडल के अध्यक्ष धीरेन्द्र बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता रूप नगर -मोहनखाल, सामाजिक कार्यकर्ता। शंकर सिंह व मोहनखाल के समाजिक कार्यकर्ता राकेश नेगी ने संयुक्त बयान देते हुए बताया कि मोहनखाल-कानातोली-चोपता सड़क का निर्माण अस्सी के दशक मे भगवान तुंगनाथ की यात्रा को सुगम बनाने के लिए तत्कालीन उत्तर प्रदेश सरकार ने मोहनखाल से चोपता की ओर के लिए वन विभाग के माध्यम से दस किमी0 सड़क का निर्माण करवाया गया था, वर्ष 1980-81 में वन अधिनियम बनने के कारण इस सड़क निर्माण पर रोक लग गयी थी। वन अधिनियम के कारण तबसे अब तक सड़क निर्माण नही हो पाया है। उन्होने कहा यह सड़क तीर्थाटन और पर्यटन की से अति उत्तम है। इस सड़क का निर्माण होना आवश्यक है। कहा कि इस सड़क के निर्माण से सैलानियों की चहल कदमी से स्थानीय लोगो को रोजगार भी मिलेगा, और स्थानीय लोगो का पलायन भी रुकेगा। कहा सड़क निर्माण कै लिए 06अगस्त को मोहनखाल में क्षेत्र के लोगो की बैठक आमंत्रित की गयी है, जिसमें सड़क सघर्ष समिति का गठन कर आन्दोलन की रूप रेखा तैयार की जायेगी।

