*व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने दिया मुख्य मंत्री को ज्ञापन*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली-उत्तराखंड)
प्रांतीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल पोखरी ने सीएचसी पोखरी में तैनात अधीक्षक डा0 आशिफ अल्वी को यहां से हटाने के लिए एसडीएम के माध्यम से मुख्य मंत्री ज्ञापन भेजा गया है।ज्ञापन में कहा गया है कि पोखरी सीएचसी मे तैनात अधीक्षक डा0 आशिफ अल्वी अधिकांश समय अस्पताल से अनुपस्थित रहते है, तथा अस्पताल की व्यवस्था में भारी अनियमितताएं व लापरवाही बरती जाती है। डा0 का अपने स्टाफ के साथ भी नकारात्मक रवैया रहता है। ज्ञापन में कहा गया हे गत वर्ष 2023 में भी अधीक्षक की कार्य प्रणाली वर्णव्यवस्था पर एसडीएम पोखरी,डीएम चमोली,सीएमओ चमोली-गोपेश्वर तथा मुख्य मंत्री पोर्टल पर तक शिकायत करते हुए उन्हे यहां से हटाने की मांग की गयी, कहा गया कि इतनी ढीट सरकार व प्रशासन है कि अधीक्षक को हटाना दूर की बात है,लेकिन व्यापारियों के ज्ञापन पर कोई पत्राचार तक नही किया गया।प्रान्तीय उद्योग प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन में कहा है कि अगर सीएचसी पोखरी में तैनात अधीक्षक डा0अलूवी को नही हटाया गया तो व्यापार संगठन आन्दोलन के लिए सडको पर उतर जायेगा।ज्ञापन में व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा,महामंत्री जगदीश भट्ट के हस्ताक्षर है।तथा ज्ञापन देने में कुंवर सिंह चौधरी,महिधर पंत, कुंवर सिंह खत्री सहित सम्मलित थे।

