*मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क को लेकर तीसरे दिन धरना जारी*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल;
पोखरी-नागनाथ (उत्तराखंड )
मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग को लेकर संघर्ष समिति का क्रमिक धरना तीसरे दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भी जारी रहा। धरने को समर्थन देने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशा नौटियाल अपने समर्थको के साथ मोहनखाल धरनास्थल पर पहुंची और आन्दोलनकारियों को अपना सहयोग देते हुए मोहनखाल- चोपता-तुंगनाथ सड़क की स्वीकृति के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया। नौटियाल ने कहा कि मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क तीर्थाटन व पर्यटन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। और मोहनखाल से कानातोली- चोपता तक अनेक मनोहारी दृष्य व बुग्याल है, जो अपनी खूब सूरती पर चार चांद लगाये हुए है। कहा कि इस बीच जो भी सैलानी ट्रैक करेगा वह भरपूर आनंद लेते हुए भगवान तुंगनाथ के दर्शन के लिए पहुंचेगा। साथ ही इस 22 किमी0 की दूरी के बीच रैन बसेरा,चाय व होटल बनेगे। और स्थानीय युवाओ को रोजगार मिलेगा। इससे पूर्व मुख्य मंत्री के सलाहकार दलवीर दानू भी धरनास्थल पर पहुचे,पूरा समर्थन दिया। स्थानीय जनता के साथ-साथ जनपद चमोली व जनपद रुद्रप्रयाग से जनप्रतिनिधि लगातार आन्दोलन को समर्थन देने पहुंच रहे है। धरने पर समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी, व्यापार मंडल मोहनखाल के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, वरिष्ठ व्यापारी शंकर सिंह,ललित थपलियाल, विजय सिंह सहित कई लोग रहे।

.jpg)