*हर्षोल्लास से मनाया 78वाॅ स्वतंत्रता दिवस *

खबर शेयर करें:

*हर्षोल्लास से मनाया 78वाॅ स्वतंत्रता दिवस *

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी-नागनाथ:

पोखरी क्षेत्र में 78वाॅ स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओ ने   भारत माता के उद्घघोष के साथ प्रभातफेरी निकाली उसके पश्चात विद्यालयो व संस्थानो के विभागाध्यक्ष ने अपने-अपने संस्थानो मे ध्वजारोहण कर  देश के  आजाद शहीदो को नमन कर  को याद किया। और  मिष्ठान वितरण किया। शिक्षण संस्थान  टैगोर चिल्ड्रन एकादमी विनायकधार-पोखरी ने शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए । एवीएम पोखरी,जीजीआईसी पोखरी,प्राइमरी व जूनियर, सरस्वती शिशुमंदिर व विद्यामंदिर पोखरी में स्वतंत्रता दिवस पर देश भक्ति के गीत व नाटक व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गयी। स्वतंत्रता दिवस को लेकर नन्हे-नन्हे  छात्र-छात्राओ में सुबह से ही उत्साह बना रहा।

खबर शेयर करें: