*मोहनखाल में सड़क की मांग को लेकर , थरना चौथे दिन जारी*

खबर शेयर करें:

*मोहनखाल में सड़क की मांग  को लेकर ,  थरना चौथे दिन जारी*

*समर्थको ने कहा,सड़क के आन्दोलन को जनान्दोलन बनाएगे*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी -नागनाथ:

 मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग को लेकर चौथे दिन भी आंदोलनकारियों का धरना जारी रहा। आन्दोलन को समर्थन देने के लिए रुद्रप्रयाग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुंवर सिंह सजवाण, जिला-पंचायत सदस्य सुमन नेगी,केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत, भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता रमेश चौधरी, रुद्रप्रयाग जिला-पंचायत उपाध्यक्ष सुमंत तिवारी धरनास्थल पर पहुंचे और आन्दोलनकारियो को संघर्ष में सहयोग हेतु समर्थन दिया। कहा कि आन्दोलन में तेज गति लाने के प्रयास के लिए गांव-गांव संपर्क स्थापित कर बैठते कर जनता को सड़क आन्दोलन के लिए जागरूक किया जाएगा। इस आन्दोलन को जनान्दोलन बनाया जायेगा। धरने पर शंकर सिंह, धर्मेन्द्र सिंह बिष्ट, राजेश नेगी, आनन्द सिंह राणा, शंकर सिंह,  विनोद सिंह,जगत सिंह पंवार, ललित थपलियाल सहित कई  लोग बैठे रहे।

खबर शेयर करें: