*मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ सड़क की मांग को लेकर क्रमिक धरना शुरू*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी:
मोहनखाल चोपता-तुंगनाथ सड़क की स्वीकृति को लेकर सड़क निर्माण संघर्ष समिति के संयोजक रवींद्र नेगी व अध्यक्ष राकेश नेगी के नेतृत्व में क्षेत्रीय जनता का क्रमिक धरना मंगलवार को गेस्ट हाउस मोहनखाल के प्रांगण में शुरू हो गया है।धरने पर दीपक थपलियाल, धर्मेन्द्र बिष्ट, अमर सिंह रावत, प्रदीप नेगी, विक्की नेगी,दीपक सिंह, संजय सिंह, शंकर सिंह,,जसपाल सिंह व ओम प्रकाश बैठे है।वहीं समर्थन देने के लिए रुद्रप्रयाग व अगस्त्यमुनी से ऐश्वर्य रावत,अनिल कोठियाल, मनोज, सुमन नेगी,दीपा नेगी,विक्रम नेगी चरण सिंह व पोखरी से व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा,रमेश चौधरी,टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष विजयपाल रावत, नैल -नौली क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी, सामाजिक कार्यकर्ता एन एस कंडारी समर्थक देने पहुंचे है।धरने पर बैठे लोगो के साथ आन्दोलन के सलाहकार आनंद सिंह राणा ने कहा कि मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ क्षेत्र,तीर्थाटन व पर्यटन की दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। इसे विकसित कर पर्यटन के मानचित्र पर लाना है , कहा कि इससे जहां तीर्थाटन व पर्यटन को बढावा मिलेगा,वहीं क्षेत्रीय युवा बेरोजगार को रोजगार के अवसर मिलेंगे, और रोजगार के लिए पलायन पर भी रोक लगेगी। इस आन्दोलन को मोहनखाल, कनकचौरी व पोखरी के व्याधियों के साथ-साथ ग्राम-किणज्याणी,बाडब, केणा -चन्द्र नगर,कान्दी,कोन्था, भणज ,पोगठा, रौता,वल्ली,खन्नी,थालाबैंड, ब्राह्मण थाला,सटियाना,हरिशंकर-गनियाला व आस-पास के सभी जनप्रतिनिधियो व समस्त जनता सहयोग मिल रहा है।

