*नगर का कूड़ा ग्रामीण क्षेत्र में डंपिंग करने का ग्रामीणो द्वारा विरोध*
पोखरी -नागनाथ :
नगर क्षेत्र का कूडा डंपिंग जोन ग्रामीण क्षेत्र में बनाने का विरोध करते हुए वल्ली की ग्राम प्रधान गीता देवी,खन्नी की प्रधान बीना देवी,हरिशंकर के प्रधान देवेन्द्र लाल, मज्याड़ी की प्रधान सुनीता देवी ,हरिशंकर की क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा देवी सहित क्षेत्र के चौरासी महिला पुरुषो ने मुख्य मंत्री पुष्कर धामी को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में जनप्रतिनियों व ग्रामीणों ने कहा है कि पोखरी नगर पंचायत क्षेत्र का कूडा डंपिंग जोन 08किमी0 दूर ग्राम सभा वल्ली, ग्राम सभा हरिशंकर व ग्राम-किमखोली एक ग्रामीण क्षेत्र की सीमा में बनाने की योजना प्रस्तावित है।
कूड़ा डंपिंग जोन के औचित्य पर सार्वजनिक विरोध किया जा रहा है। आरोप है कि नगर पंचायत व राजस्व प्रशासन पोखरी जबरदस्ती ग्रामीण क्षेत्र में कूड़ा डंपिंग जोन बनाने का प्रयास करते हुए भूमि प्रस्तावित कर रहे है ज्ञापन में कहा गया कि प्रस्तावित स्थल सिविल भूमि है,और,यहां पर बांज प्रजाति के वृक्ष है तथा ग्रामीण प्रतिवर्ष यहां पर वृक्षारोपण करते है, यही नही इसी स्थल पर ग्राम किमखोली के ग्रामीणो का पेयजल स्रोत है,इसी प्रस्तावित स्थल के समीप ग्राम गनियाला का प्राइमरी स्कूल है,तथा यही से ग्रामीण नौनिहाल कन्या राइका पोखरी व राइका नागनाथ पड़ने जाते है।और इसी स्थल पर भैरव मंदिर है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गयी है कि 08किमी0 दूर टनोला नामक स्थान पर प्रस्तावित कूड़ा डंपिंग जोन पर रोक लगायी जाय।


