*रोहिड़ा-सामान तोक में आपदा की भेंट चड़ी गर्भवती महिला

खबर शेयर करें:

*रोहिड़ा( झोड़ी-सिमार तोक में आपदा की भेंट चड़ी गर्भवती महिला*

पोखरी प्रखंड  के मालकोटी में तूफान  से उड़ मकान  की छत:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



चमोली-उत्तराखंड:

गैरसैंण प्रखंड में बुधवार को रात को  हुई भारी बारिश के कारण रोहिड़ा( झोड़ी-सिमार) तोक की में एक गर्भवती महिला घर के अंदर  ही आपदा की  भेंट चड़ गयी।  बताया गया की ग्राम पंचायत  रोहिला के ( झोड़ी- सिमार तोक ) में  दीपा देवी उम्र 25 वर्ष  पत्नी राकेश कुमार जो कि गर्भ अवस्था मे थी तीन घंटे तक हुई लगातार भारी बारिश के चलते  महिला के मकान मे ऊपर  से हु भूस्खलन के मलवे में मकान आ गया और उसमे रह रही गर्भवती मलवे में समा गयी। 




भारी बारिश के कारण क्षेत्र की दर्जनों सडकें बंद हो गयी। वहीं तूफानी बारिश से कई जगह पर बिजली के पोल व तार टूट गये , जिससे पूरा क्षेत्र  अंधेरे में डूबा रहा। इ।स घटना की सूचना ग्राम  प्रधान को दी गई, प्रधान ने ग्रामीणो के साथ मिलकर दीपादःवी का शव  निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गैरसैंण पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने दीपा देवी को मृत घोषित कर दिया।पुलिस विभाग की टीम ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग भेज दिया है।मौके पर ग्राम प्रधान गोविंद सिंह क्षेत्र पंचायत सदस्य कैलाश बेलवाल,तहसील कर्मियों में नायब तहसीलदार महेंद्र आर्य,आदिबद्री के ज्योतेन्द्र  नेगी,कानूनगो मोहन सिंह नेगी, राजस्व उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह कंडारी,आशुतोष नेगी गैरसैंण थाने के एसआई सुमित बन्दुनी व फायर विभाग की टीम पंहुची थी।लेकिन  वहीं  विकास खंड पोखरी के सेरा-मालकोटी में बारिश  व तूफान के कारण कई  घरो के मकान  की छत उड़ गयी, 




और मालकोटी के गधेरे के उफान  पर आने से गधेरे के समीप घाट व कृषि भूमि बह गयी है, ग्राम प्रधान भरत सिंह  नेगी ने बताया कि  लोगो में रात में अफरा-तफरी मची रही। और अन्य  लोगो के सुरक्षित घरो मे रहने को मजबूर है। बिजली ठप होने व नेट वर्क व्यवस्था ठप होने से प्रशासन को भी सूचना नही पहुंच पायी है।

खबर शेयर करें: