*प्राध्यापिका कंचन सहगल देंगी छात्रों को स्टार्टप की जानकारी*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी(चमोली)
राजकीय महाविद्यालय नागनाथ-पोखरी की प्राध्यापक कंचन सहगल ने देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद में चल रहे छह दिवसीय फैकल्टी मेंटर विकास कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने के पश्चात् उन्हें उत्तराखण्ड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नामित जन्तु विज्ञान फैकल्टी मेंटर बनाया गया है। साथ ही फैकल्टी मेंटर को महाविद्यालय के विद्यार्थियों को स्टार्ट-अप तथा एंटरप्रेन्योर के विषय में जानकारी देने तथा उद्यमित्ता संबंधी समस्त सपोर्ट देवभूमि उद्यमिता योजना के माध्यम से उपलब्ध कराने का उत्तरदायित्व दिया गया है।प्रशिक्षण के समापन पर सभी प्रशिक्षित फैकल्टी मेंटर को डेल के महानिदेशक डॉ॰ सुनील शुक्ला द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कंचन सहगल ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में उद्यमियों की मानसिकता का विकास करना व स्वरोज़गार के लिए प्रेरित करना है। उनकी इस उपलब्धि पर महाविधालय नागनाथ के प्राचार्य प्रो० पंकज पंत तथा महाविद्यालय परिवार ने सहगल बधाई दी है।

