*अड़तालीश घंटे से विधुत सप्लाई ठप, जन-जीवन अस्त-व्यस्त*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी/नागनाथ:
बुधवार रात को तूफान व भारी बारिश के कारण कई पेड़ो के टूटने व विधुत लाइनो में गिरने से प्रखंड की विधुत लाइन में फाल्ट आ गया था, गत दिवस जैसे ही विधुत कर्मियों ने देर रात तक फाल्ट ठीक कर विधुत आपूर्ति बहाल की तो, दो घंटे बाद बमोथ व कर्णप्रयाग के बीच विधुत लाइन में पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी, तब से अब तक 48 घंटे व्यतीत होने के बाद भी विधुत सप्लाई नही हो सकी है।हालाॅकि सब डिवीजन पोखरी क्षेत्रान्तर्गत लाइन ठीक कर दी गयी है, गैरसैंण डिवीजन द्वारा बमोथ-कर्णप्रयाग के बीच लाइन जोड़ने का काम जारी है।समाचार लिखे जाने तक विधुत आपूर्ति बहाल नही हो पायी है। विधुत आपूर्ति बंद होने से सारा कारोबार ठप पड़ा रहा। यही नहीं मोबाइल चार्ज करने की भी समस्या बनी रही। वहीं मानसून सत्र के दौरान भारी बारिश के कारण दैवीय आपदा की संभावनाएं बनी रहती है, और वहीं विधुत सप्लाई बंद हो जाय तो आपदाओ के दौरान किसी को भी सुरक्षित रहना खतरे से खाली नहीं है। पहले तो मिट्टी तेल उपलब्ध रहता था, लोग भारी बारिश के दौरान या आपदा के दौरान पैट्रोमैक्स जलाकर सावधानियां बरतते थे, लोगो सुरक्षित स्थानो पर ले जाते थे, जबसे केन्द्र में पहलीबार भाजपा की सरकार बनी मिट्टी तेल बंद कर दिया गया है। चार्जर भी बिना बिजली के चार्ज नही होते वे भी ठप्प पड़े है। आपदाओ व बचाव कार्यो के लिए माॅकडिल का अभ्यास तो प्रशासन द्वारा खूब कराया जाता है, हालात एक दम विपरीत है। विधुत सब डिवीजन पोखरी के जूनियर इंजिनियर डीएस भंडारी ने बताया पोखरी सब डिवीजन की सभी विधुत लाइन ठीक है, बमोथ-कर्णप्रयाग के बीच गत रात्रि को विधुत लाइन में पेड़ गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी थी, जिस पर काम चल रहा है, उन्होने संपर्क कर जानकारी दी है कि देर शायं तक विधुत सप्लाई शुरू हो सकती है।

