*सौभाग्य: राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट और प्रत्यासी राजेन्द्र भंडारी एक ही पार्टी व एक ही मंच पर : मुख्य मंत्री धामी*

खबर शेयर करें:

 *सौभाग्य: राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट और  प्रत्यासी राजेन्द्र भंडारी एक ही पार्टी व एक ही मंच पर : मुख्य मंत्री धामी*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी-नागनाथ:

बद्रीनाथ  विधान सभा उप चुनाव में मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्यासी राजेन्द्र भंडारी के लिए  वोट मांगे।  सोमवार को गोल मार्केट में सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बडें ही सौभाग्य का वक्त आया है कि  एक ही क्षेत्र  के  राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट व भाजपा प्रत्यासी राजेन्द्र भंडारी दोनो एक ही मंच व एक ही पार्टी में है। कहा कि इन दोनो ने बद्रीनाथ विधान सभा क्षेत्र में अपने-अपने कार्यकाल में बहुत  विकास किया है।इस अवसर  पर उन्होने  कहा कि डबल इंजन की सरकार ने मोदी जी के प्रधान मंत्री रहते हुए रिकार्ड कार्य किए है। और 

 अंतिम गांव  माणा को देश का पहला गांव घोषित किया है। उन्होने जनता को आश्वस्त किया है कि राजेन्द्र भंडारी को जनता अपना आशीर्वाद देगी तो बद्रीनाथ का सर्वांगीण विकास होगा। धामी ने कांग्रेस पार्टी को कोसते हुए  झूट और फूट की पार्टी बताया। राज्य सभा सांसद महेन्द्र भट्ट ने कहा राजेन्द्र भंडारी को वोट दें, साथ रहकर हम मिलकर  के विकास करेगे। कह यह मेरा वायदा है। प्रत्यासी राजेन्द्र भंडारी ने जनता से वायदा करते हुए कहा कि क्षेत्र में जितनी भी सडके अधूरी है, और जो प्रस्तावित है, तथा जो स्वीकृत है और नही हो पाया है। उसे वे पूरा करेगे। इस अवसर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी,भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता बीरेन्द्र पाल भंडारी, रुद्रप्रयाग के जिलाध्यक्ष महावीर सिंह बिष्ट, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा,भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता मयंक पंत, रमेश चौधरी,जितेंद्र सती, वत्सला सती सहित तमाम  लोग मौजूद थे।


खबर शेयर करें: