*बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में 52.43 प्रतिशत मतदान हुआ है*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ(चमोली)
बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में बुधवार को 52.43 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान सुबह 08 बजे से शुरू होकर शायं 06 बजे तक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया है, कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने अपने गाँव चौण्डी व भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने अपने गाँव नैल ऐंथा में वोट दिया है।वोट देने के लिए विभिन्न मतदान स्थलो पर सुबह से ही मतदान करने के लिए मतदाताओ में काफी उत्साह देखा गया है।और मतदान स्थल पर लाइन लगी रही। पोखरी नगर मुख्यालय में प्रा0वि0पोखरी में दो मतदान स्थल बनवाये गये थे। जिसमें कक्ष न0-01 में 1050 मतदाता थे, जिनमें 271 पुरुष व 283 महिलाओ ने मिलकर 554 मतदान किया है।जो कि 51.05 प्रतिशत मतदान है। तथा मतदान स्थल कक्ष न0-02 में 640 मतदाता थे जिसमे 163 पुरुष व 173 महिला कुल योग 334 लोगो ने मिलकर 54 प्रतिशत मतदान किया है।

