*डा0हरक सिंह रावत ने लखपत बुटोला के समर्थन में रैली निकाल कर वोट की अपील की*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ (चमोली)
बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में शनिवार को पोखरी में राजनीति के चाणक्य पूर्व मंत्री मंत्री डा0 हरक सिंह रावत के नेतृत्व में कांग्रेस के उम्मीदवार लखपत बुटोला के समर्थन में रिमझिम बारिश के बीच रैली निकाल कर जन सभा की । उन्होने अपने संशोधन में कहा कि जिस उद्देश्य से उत्तराखंड राज्य बनाया गया था,भाजपा सरकार इसमें खरा नही उतर पायी है, और पूर्ण रूप से डबल इंजन की सरकार फेल हो गयी है, उन्होने कहा नव युवक बेरोजगार बैठे है, मंहगाई चरम पर है, अग्निवीर भर्ती योजना वेरोजगारो के साथ धोखा है। रावत ने कहा कि अंकिता हत्याकाण्ड में सत्ता पक्ष के वीआईपी का नाम सत्ताधारी सरकार आज तक नही खोल पायी है।
उन्होने कहा कि पांच किलो राशन देकर भाजपा आम जनता का इमान खरीदना चाहती है, कहा कि अब जनता इस उप चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएगी। और बहुत जल्दी उत्तराखंड राज्य में कांग्रेस की सरकार बनेगी। और भारी बदलाव के साथ कांग्रेस उम्मीदवार लखपत बुटोला जीत हासिल करेगे।और भाजपा की सरकार जमीन पर आ जायेगी। डा0रावत ने कहा कि भाजपा ने कोई विकास किया है तो बताएं,कहा कि उन्होने उत्तर प्रदेश में बीएसपी में रहते हुए तमाम तहसील व जिले खुलवाए है। जिसमें पोखरी तहसील भी है। भाजपा की सरकार बताए कि उन्होने कितने तहसील व जिले बनाये है? राजेन्द्र भंडारी के कांग्रेस छोड बीजेपी में जाने की बात पर डा0 हरक सिंह रावत ने कहा कि भंडारी कह रहे है विपक्ष में रहकर काम नही हो रहे थे, इसलिए वे भाजपा में गये। उन्होने कहा कि उ0प्र0 में विपक्ष में रहते हुए उन्होने मुलायम सिंह की समाजवादी पार्टी की सरकार में जितने काम करवाए सायद सत्ता में रहकर नही करवा पाये थे। उन्होने जनता से अपील की है कि लखपत बुटोला को प्रचंड बहुमत से जिताएं, उसके बाद बहुत जल्दी प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जायेगी। इस अवसर पर देवेन्द्र झिंक्वाण, पार्टी अध्यक्ष रवींद्र नेगी,कुंवर सिंह चौधरी,वेद प्रकाश, गोकुल लाल, सिताब लाल,विलोचन सिंह, परशुराम पंत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

