*भाजपा व कांग्रेस दोनो एक ही सिक्के दो पहलू: का0 राकेश नेगी*

खबर शेयर करें:

*भाजपा व कांग्रेस दोनो एक ही सिक्के दो पहलू: का0 राकेश नेगी*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी-नागनाथ (चमोली)

बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव को लेकर भाजपा व कांग्रेस ने अपने-अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करवाने के लिए सारे बड़े नेताओ की पूरी ताकत झोंक  दी है। का0 राकेश नेगी ने कहा कि यह दोनो पार्टी एक ही सिक्के के दो पहलू  है,यह विकास का झांसा देकर वोट बटोरने तक सीमित है। दोनो पार्टियो के सत्ता में रहते हुए पोखरी प्रखंड का कितना विकास हुआ है, यह किसी से छिपा नही है। विपक्ष में विधायक रहकर कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा में जाने वाले राजेंद्र भंडारी का कहना है कि विपक्ष में रहकर जनता के काम नही हो रहे थे, इस लिए वे भाजपा में गये है।सायद वे यह भूल गये कि कांग्रेस सरकार में कैबिनेट मंत्री रहते हुए सीएचसी पोखरी में जनता द्वारा मंगाई गयी अल्ट्रासाउंड मशीन को  रेडियोलाजिस्ट की व्यवस्था करने के बजाय यहां से अल्ट्रासाउंड मशीन को  उठाकर जोशीमठ ले गये, दूसरा मिनीस्टेडिएम व पालीटेक्निक पोखरी का निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही भष्टाचार की भेंट चड़ गया। निगोल नदी के बामनाथ व हापला में लघुजल विधुत योजना कहां गयी, विकास की चिंगारी के क्षेत्र की तमाम सड़के अधरी पड़ी है। वहीं महेन्द्र भट्ट के विधायक के कार्यकाल में भी अधूरे पड़े विकास कार्यो को आगे बढ़ाने के बजाय जांच करवाने बहाना बहाना बनाया गया है।जांच में खोदा पहाड़ निकली चुहिया। कामरेड ने कहा कि मोहनखाल-चोपता के लिए वर्षो पुरानी सड़क की मांग को सत्ता में रहते हुए,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व राज्य सभा सांसद तक पहुंचने पर भी यातायात के लिए सड़क  स्वीकृत करने के बजाय पैदल ट्रैक की स्वीकृति दी गयी जहां देश और दुनियां के लोग चांद व मंगल ग्रह पर जाने की बात कर रहे है, वहीं हमारे नुमाइंदे आगे बढ़ने के बजाय पीछे धकेल रहे है।

   जबकि इन दोनो नेताओ में से एक को सड़क पुत्र  और दूसरे को बंठा  भोज पुत्र का नाम क्षेत्र में प्रचलित रहा है। भाजपा कार्यकर्ता सूत्रो के अनुसार   08 जुलाई को  चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सीएम धामी के अपने पार्टी प्रत्यासी के प्रचार में  पोखरी पहुचने का  कार्यक्रम है, बताया गया कि उस दिन भी बंठा भोज पुत्र का बंठा भोज चलेगा। इन दोनो नेताओ से खफा क्षेत्र के लोग परिवर्तन का मन बना चुके है और नये चेहरे का समर्थन कर रहे है।

खबर शेयर करें: