*कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बुटोला,संगठन को मजबूत करने के लिए गांव-गांव भ्रमण पर*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
बद्रीनाथ सीट पर विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने की मंशा व कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने को लेकर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला की जबरदस्त तैयारियों चल रही है। और इन दिनो लगातार गांवो का भ्रमण और बैठको का दौर जारी है। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता लखपत बुटोला ने एक भेंट में बताया कि उप चुनाव में बद्रीनाथ सीट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से वे अधिकृत प्रत्यासी है।उनका टिकट फाइनल है।
उन्होने क्षेत्र भ्रमण की जानकारी साझा करते हुए कहा कि उनको क्षेत्र का अपार समर्थन प्राप्त हो रहा है। कहा कि वे क्षेत्र में कांग्रेस संगठन को सशक्त और मजबूत करने के लिए लगातार गांव-गांव जाकर काम कर रहे है। उन्होने कहा कि लोक सभा चुनाव में भाजपा को जनादेश मिला है। परन्तु बद्रीनाथ विधान सभा में मतदान के आंकड़ो पर नजर डाली जाय तो पहले से इसबार कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढा है,इससे स्पष्ट हो गया है कि आम जनता का भाजपा सरकार से धीर-धीरे मोह भंग हो गया है, और कांग्रेस पार्टी की ओर बड़ने लगे है। एक सवाल के जबाव में कहा कि सरकार भाजपा की जरूर है, लेकिन विपक्ष में रहकर भी अपनी विधान सभा का विकास करने का जज्बा होना चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने पोखरी क्षेत्र के विकास की बदहाली पर चिन्ता व्यक्त करते हुए कहा कि सड़को की दुर्दशा बनी है, सीएच सी में फिजिशियन एवं सर्जन नही है, तहसील में तहसीलदार नही है, खेल मैदान टूटा है, पालीटेक्निक का भवन अधूरा पड़ा है। जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल तो बिछ रहे है उनमें जल की कोई व्यवस्था नही है। सरकार की ओर से बीपीएल परिवारो को एक महिने के लिए दो किलो गेंहूँ तीन किलो चावल मिल रहे है। बताओ कैसे गुजारा होगा। इस संवेदनहीन सरकार से जनता का मोह भंग हो गया है। जिस वजह आम जनता भविष्य में कांग्रेस की सरकार बनाएगी। और उप चुनाव में बद्रीनाथ सीट कांग्रेस के खाते आयेगी।

