*बारिश से उडामांडा-रौता सड़क मलवा आने से अवरुद्ध*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
शनिवार रात्रि को आयी बारिश के कारण उडामाण्डा -रौता मोटर मार्ग पर कई स्थानो पर चट्टान टूटने सड़क पर बिल्डर व मलवा आने से सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। हालांकि पीएमजीएसवाई ने जेसीबी मशीन भेज दी है,अगर फिर से बारिश नही आयी तो देर शायं तक ही सड़क खुलने के आसार बने है। तबतक इस मार्ग पर चलने वाले वाहनो को विकल्प के तौर पर पोखरी-हरिशंकर सड़क से यातायात करने का सुझाव दिया गया है।उडामाण्डा-रौता सड़क पर प्राथमिक विद्यालय के समीप गत रात्रि को भारी बारिश के चलते चट्टान टूटने से बड़े-बड़े बिल्डर व मलवा आने से सड़क पर यातायात बंद वाहन वापस लौट रहे है, और पोखरी-हरिशंकर सड़क से यातायात कर रहे है। इसके अलावा कई अन्य स्थानो पर सड़क व सड़क पर बने काॅजवेजो पर मलवा आ रखा है।
पीएमजीएसवाई पोखरी डिवीजन के अधिशासी अभियंता परशुराम चमोली ने बताया कि उडामांडा-रौता सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन भेज दी गयी है।

