*गणेश गोदियाल ने कांग्रेस प्रत्यासी लखपत बुटोला के लिए वोट मांगे*

खबर शेयर करें:

*गणेश गोदियाल ने कांग्रेस प्रत्यासी लखपत बुटोला के लिए वोट मांगे*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी-नागनाथ:

बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला के लिए वोट मांगने के लिए वरिष्ठ कांग्रेस  नेता  गणेश गोदियाल पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ विकास खंड पोखरी के  हापला क्षेत्र  के गांवो में मतदाओ से संपर्क किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओ के मसोली गांव  पहुंचने पर   ग्रामीणो ने ढोल-दमाऊ के साथ उनका स्वागत किया। जनता को संबोधित करते हुए करते,हुए गणेश गोदियाल ने राजेन्द्र भंडारी को  कहा कि वह दलबदलू अवसरवादी उम्मीदवार  है, इसलिए इनसे सावधान  रहे और उनके बहकावे न आये। उन्होने कहा कि भंडारी अपने निजी स्वार्थ  को लेकर कांग्रेस छोड़ भाजपा में गये है, ऐसे मौका परस्ती लोगो के बहकावे में न आए। और वोट कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला को दे। 





गोदियाल ने ग्रामीणो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोक सभा में उन्हे मसोली पोलिंग से बहुत अच्छा वोट पड़ा है। हरिसिंह रावत ने कहा कि राजेन्द्र भंडारी ने हम सबको धोखा देकर पाला बदलकर भाजपा में चले गये इस लिए बद्रीनाथ सीट पर उप चुनाव किया जा रहा है, इस समय  कांग्रेस के उम्मीदवार लखपत बुटोला को वोट देना है। इस मौके पर श्रवण सती,रविंद्र नेगी,मोहन, राकेश नेगी,कुलदीप थपलियाल, बसन्त लाल सहित तमाम ग्रामीण मौजूद थे।

खबर शेयर करें: