*उप चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न करने के लिए की पुलिस ने स्थानीय नागरिको के साथ बैठक *
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी (चमोली)
उप चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित करने के लिए पोखरी में शुक्रवार को थानाध्यक्ष डीएस कंडारी ने चुनाव के दौरान किसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगो, व्यापारियों व टैक्सी चालको की बैठक की गयी। बैठक में थानाध्यक्ष कंडारी ने कहा कि पोखरी का क्षेत्र संवेदनशील होने की जानकारी मिली है, इसके लिए पुलिस ने कमर कसते हुए चौकसी बरतनी शुरू कर दी है। चुनाव के दौरान वोटरो को परोसने के लिए शराब का अवैध रूप से परिवहन किया जा सकता है।इस पर रोक लगाने की आवश्यकता है।और किसी अन्य प्रकार की गतिविधियां भी उत्पन्न हो सकती है, दंगा आदि सहित इन तमाम अनर्गल कार्यो पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होने कहा कि विकास खंड के अंतर्गत किसी भी आपराधिक गतिविधियों की जानकारी होने पर थाने को सूचित करे। सूचना देने वालो का नाम गुप्त रखा जायेगा। कहा कि पुलिस आपराधिक के साथ सख्ती से निपटेगी। बैठक में वीरेंद्र राणा,ललित मिश्रा,मयंक पंत,डा0 मातवर रावत, देवेंद्र सिंह सहित तमाम व्यापारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

