*गोदियाल की प्रेसवार्ता:राजेंद्र भंडारी को बताया विभीषण*

खबर शेयर करें:

*गोदियाल की प्रेसवार्ता:राजेंद्र भंडारी को बताया विभीषण*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:

पोखरी-नागनाथ:

  कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गणेश गोदियाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नैतिकता व और जन सरोकारों की राजनीति करती है। उन्होने कहा कि बद्रीनाथ विधान सभा उप चुनाव में वे पार्टी प्रत्यासी लखपत बुटोला के लिए वोट मांग रहे है। रविवार को सिद्धि विनायक लाॅज पोखरी-विनायकधार में  पत्रकार वार्ता में कहा कि  बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी ने मेरे लोक सभा चुनाव के दौरान अपने निजी स्वार्थ को लेकर  कांग्रेस छोड़ बीजेपी में चले गये। जो घृणित राजनीति है,और उन्होने अनैतिकता की है,  तथा विभीषण की भूमिका अदा की है , जिसमें बिल्कुल भी  नैतिकता  नही है। कहा कि पोखरी क्षेत्र में सड़को की बदहाल स्थिति है, राजेंद्र भंडारी के कैबिनेट मंत्री के कार्यकाल का पोखरी मुख्यालय पर खेल प्रेमियो के लिए बना मिनी स्टेडियम, पालीटेक्निक का भवन व लघु जल विधुत परियोजना हापला व निगोल नदी वामपंथ में आज तक अधूरी पड़ी है, उन्होने यह निर्माण क्यों पूरा नही किया। गोदियाल ने सबसे बडी चिन्ता यहां की सड़को की दुर्दशा पर जताई कहा कि विकास पुरूष का नारा देने वाले राजेंद्र भंडारी के गृह विकास खण्ड की दशा इतनी खराब है। उन्होने राजेंद्र भंडारी को विभीषण बताते हुए कुलद्रोही बताया। कहा कि  उप चुनाव  में कांग्रेस के उम्मीदवार लखपत बुटोला जीतने के बाद पोखरी के विकास को आगे बढ़ाएगा। पत्रकारो के सवाल के जबाव में गोदियाल ने कहा कि  जंगलो में हो रही आगजनी के पीछे डब्बल इंजन की सरकार की कोई सोच व नीति नही है,कहा कि प्रदेश की धामी सरकार शराब व खनन को बढावा देने तक सीमित है। इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी,जखोली के पूर्व प्रमुख प्रदीप थपलियाल, ब्लाक अध्यक्ष रवींद्र नेगी,एडवोकेट श्रवण सती,सुनील पंवार, हरिसिंह रावत, मनोरंजन सिंह चौहान सहित कई लोग सामिल थे।

खबर शेयर करें: