*ग्रामीण महिलाओं के श्रम भार कम करने को लेकर एक दिवसीय सेमिनार सम्पन्न*
पुष्कर पर्वत न्यूज/महेश जुयाल:
गैरसैंण (चमोली)
उत्तराखंड काउंसिल ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी देहरादून के सौजन्य से केएर इन नीड़ वेलफेयर सोसाइटी कर्णप्रयाग के तत्वाधान में एक दिवसीय सेमिनार संपन्न हो गया है।
गिरीश डिमरी की अध्यक्षता व केएर संस्था के सुशील डिमरी के मार्ग दर्शन में में गैरसैंण स्थित भुवनेश्वरी महिला आश्रम स्वामी मनमन्थन सभागार में आयोजित सेमिनार में विभिन्न गांवों की पांच दर्जन महिलाओं ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बीडीओ गैरसैंण ने विस्तार से एन आर एल एम व अन्य आजीविका मिशन से संबंधित जानकारी दी। महिला बाल विकास प्रभारी बसंती शर्मा व कंडारी खोड़ के प्रधान लीलाधर जोशी व पूर्व ब्लाक प्रमुख जानकी रावत तथा पूर्व जिपंस एम एन जुयाल ने सरकार की ओर से महिला सशक्तिकरण क लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। आयोजक सुशील डिमरी ने यूकोस्ट की सराहना करते हुए प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। ।
सेमिनार को खनसर महिला सशक्तिकरण विकास समिति की अध्यक्ष राधा बिष्ट , लक्ष्मी रावत ने संबोधित किया।
इस दौरान ग्वाड़ की देबकी देवी,कोलियाणा की पूजा, त्रिलोक नेगी,उषा देवी,डांगी धार की सोनी देवी, शांति ,लखुली, मथुरी,देवकी आदि बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।

.jpg)