*गैरसैंण में योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास *
पुष्कर पर्वत न्यूज/महेश जुयाल:
गैरसैंण (चमोली)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में पतंजलि योगपीठ की शाखा एवं आयूष वेलनेस सेंटर भराड़ीसैंण के संयुक्त तत्वावधान में जीआईसी गैरसैंण परिसर में योगाभ्यास किया गया।
जिला चमोली पतंजलि योग समिति के प्रभारी वीरेंद्र नेगी व योग प्रशिक्षक दीपक कन्वासी के दिशा निर्देशन में प्रातः पांच बजे से सायं बजे तक योग कक्षा संचालित की गई।
इस मौके पर बड़ी संख्या में योग साधकों, स्थानीय नागरिकों तथा विभिन्न संगठनों के स्थानीय प्रमुखों प्रजापति ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की रवीना बहन, आर एस एस क खंड संचालक दिगम्बर गैड़ी, विहिप गैरसैंण के सचिव मनीष मठपाल, निरंकारी मिशन के मुखी महात्मा भी एस बुटोला ने योग साधना की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता आयुर्वेदिक अस्पताल भराड़ीसैंण के डा हिमानी ने की।

