*हृदयाघात से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की मौत *ञञ

खबर शेयर करें:

*हृदयाघात से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की मौत *

पुष्कर पर्वत न्यूज/महेश जुयाल:


गैरसैंण(चमोली)

रविवार को हृदयाघात से भाजपा गैरसैंण मंडल उपाध्यक्ष  मेहरबान सिंह का हृदयाघात से निधन हो गया है।

पज्याणा निवासी 51 वर्षीय मेहरबान सिंह रावत पुत्र बख्तावर सिंह के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गयी।  नित्य की भांति वह आधा किलोमीटर दूरी पर स्थित मोबाइल टावर की देख रेखा में जा रहे थे लेकिन तकलीफ महशूस होने पर वह आधे रास्ते से घर लौट कर आराम करने लगे तो इसी दौरान दिल का अटैक पड़ने से  उनकी मौत हो गई। 

  वह अपने पीछे पत्नी व दो जवान पुत्र व पुत्र बधू छोड़ गये हैं। उनकी अंत्येष्टि आज उनके निर्धारित पैतृक स्थल  तिथ्यांण पर होगी।

    विधायक अनिल नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरा फनियाल ने संवेदना व्यक्त करते हुए कहा पार्टी के लिए समर्पित व कर्मठ मेहरबान सिंह  रावत की आकस्मिक  निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है।

  पूर्व  विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी,भाजपा के जिलाध्यक्ष रमेश मैखुरी, रामचन्द्र गौड़, महावीर रावत, संजय रावत, ब्लाक प्रमुख शशि सौरियाल, पूर्व जिपंस महेश जुयाल, डा अवतार नेगी,प्रेम सागेला, पुष्कर कोलखी, मंगलनारायण आदि ने  रावत के निधन पर संवेदना प्रकट की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधायाञ

खबर शेयर करें: