*सड़क पर गिरे पेड़ को ग्रामीणों ने हटाकर यातायात शुरू किया।
पुष्कर पर्वत न्यूज/महेश जुयाल*
गैरसैंण (चमोली)
दो विभागो के चक्कर में आगरचटी -स्यूंणी मोटर मार्ग दो दिन तक अवरुद्ध रहा। ग्रामीणो के प्रयास से खुली सड़क। बताते चले कि आग्रह चट्टी-स्यूणीं सड़क पर भारी भरकम पेड के आने से सड़क पर यातायात दो दिन तक बंद रहा। बताया गया कि सड़क ब्रिडकुल के पास है, और उन्होने कहा कि पेड वन विभाग का है, ऐसे में सड़क खोलने के लिए स्कूली मल्ली के ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला और सड़क से पेड हटाकर यातायात के लिए सड़क खोल दी है।
ग्रामीणों की इस पहल की सर्वत्र सराहना की गयी है। ग्राम प्रधान धीरज बिष्ट ने कहा शुक्रवार को सड़क पर एक चीड़ का भारी भरकम पेड़ गिर जाने से यातायात ठप्प हो गया था। कहा सड़क अभी ब्रिडकुल के संरक्षण में है लेकिन ब्रिडकुल के अधिकारी पेड़ वन विभाग का बता रहे थे और वन विभाग सड़क ब्रिडकुल की बता ते रहे। लेकिन जब वन विभाग ने अपना पेड़ नहीं हटाया और ब्रिडकुल ने दो दिन तक सड़क नहीं खोली तो ग्रामीणों ने प्रधान की मौजूदगी में कड़ी मेहनत कर पेड़ को रास्ते से हटाकर यातायात बहाल किया।


