*कार्तिक स्वामी ट्रेक पर आए दिल्ली निवासी की हार्ट अटैक से मौत *

खबर शेयर करें:

*कार्तिक स्वामी ट्रेक पर आए दिल्ली निवासी की  हार्ट अटैक से मौत *

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी-नागनाथ (चमोली)

दिल्ली से साथियो के साथ कार्तिक स्वामी ट्रेक पर घूमने आये व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हो गयी है,जिसको 108 की मदद से सीएचसी पोखरी लाए जहां डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। रविवार को पुलिस ने  पंचनामा भरकर शव को पोष्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। बताया गया है कि बलदेव सिंह 

 पुत्र चन्दन सिंह उम्र 45 साल निवासी ब्लाॅक न0-01,मकान न0 19,सैक्टर 16 रोहिणी ,दिल्ली अपने चार अन्य साथियों के साथ गर्मियो में पहाड़ो की शैर पर निकले थे, बताया गया कि दिल्ली में सभी लोग एक ही साथ नौकरी करते है।गत शनिवार को क्रौंच पर्वत पर कार्तिक स्वामी के दर्शन करने के बाद वापसी में कनकचौरी में पहुंचने से कुछ पहले बलदेव सिंह की  अचानक तबियत बिगड गयी,जिसे 108की मदद से सीएचसी पोखरी लाए, जहां डॉक्टरो ने उसे मृत्य घोषित कर दिया।थानाध्यक्ष डीएस कंडारी ने बताया कि मृतक बलदेव सिंह के स्वजनो को सूचना करने पर वे पहुंच गये,पंचनामा भरने के बाद शव पोस्ट मार्टम के लिए जिला-चिकित्सालय गोपेश्वर भेज दिया है।

खबर शेयर करें: