माॅकडिल के द्वारा आपदा के समय राहत व बचाव का दिया प्रशिक्षण*

खबर शेयर करें:

*माॅकडिल के द्वारा आपदा के समय राहत व बचाव का दिया प्रशिक्षण*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी-नागनाथ (चमोली)

माॅकडिल के तहत र्दैवीय आपदा के समय बचाव  व राहत कार्यो  का प्रशिक्षण मिनि स्टेडियम  पोखरी में तहसीलदार सुधा डोबाल के नेतृत्व में  दिया गया जिसमें सभी विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।शनिवार को तहसीलदार सुधा डोबाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग,लोकनिर्माण विभाग,वन विभाग, ग्राम्य विकास, खाद्य पूर्ति विभाग, पुलिस विभाग, विधुत विभाग, पशुपालन विभाग सहित तमाम विभागों के कर्मचारियों को मॉकड्रिल के तहत प्रशिक्षण दिया गया। 

तहसीलदार सुधा डोबाल ने कहा मॉकड्रिल अभ्यास के आयोजन का उद्देश्य भूस्खलन, बाढ़ व बादल फटने आगजनी आदि जैसी आपदाओ के दौरान निर्धारित तैयारियों को जांचना तथा विभिन्न राहत व बचाव कार्यों कैसे किए जायेगे,इससे पूर्व माॅकडिल

के माध्यम से पूर्व अभ्यास कर

 राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों के प्रति विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय भी स्थापितकिया जाना है।भविष्य में इस तरह की कोई भी आपदा घटित होती है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय प्रशासन को देना सुनिश्चित करे। इसी दौरान आपदा कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि प्रा0वि0देवर के समीप किसी आवासीय मकान में आगजनी 

दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये तथा दस महिला पुरुष आग से जुलूस गये है। शीघ्र ही आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची आगजनी में  गंभीर हुए लोगो को सीएचसी पोखरी में पहुंचाया गया व अन्य घायलो का मौके पर ही उपचार किया गया। तथा उन्हे राहत सामाग्री दी गयी।

    इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी पन्नालाल, वन क्षेत्राधिकारी नवल किशोर नेगी,एडीओ पंचायत संजय कुमार शान्डिल्य, अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर ,समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र पंवार, विधुत विभाग के अवर अभियंता धीरेन्द्र भंडारी, खाद्य पूर्ति निरीक्षक जयकृत विष्ट, राजस्व विभाग से मनोज बर्त्वाल, विजय कुमार, लोकनिर्माण विभाग से अवर अभियंता कुलदीप रावत उद्यान अधिकारी मनोज पुंडीर, पशुपालन फार्मासिस्ट आशीष रावत सहित तमाम पुलिस कर्मी एवं अधिकारी मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: