*भाजपा प्रत्यासी राजेन्द्र भंडारी ने सभी कार्यकर्ताओ से चुनाव प्रचार में जुटने को कहा*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
बद्रीनाथ विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्यासी राजेन्द्र भंडारी ने सोमवार को पोखरी में महामंत्री कुलदीप वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र भंडारी ने कहा कि मेरी प्राथमिकता बद्रीनाथ विधानसभा के अंतर्गत सभी क्षेत्रों का समान रूप से विकास करना पहली प्राथमिकता रहेगी उन्होंने कहा कि में विकास कार्यों को सही गति नहीं दे पा रहा था क्योकि मै विपक्ष का विधायक रहा।इसलिए मैंने भाजपा की सदस्यता लेने का निर्णय लिया। उन्होने कहा कि राजनीति में इधर - उधर होता रहता है। कहा कि मेरी प्राथमिकता पर्यटन को बढ़ावा देकर यहां के अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दिलाना है। कहा कि अभी बद्रीनाथ विधान सभा के अन्तर्गत बहुत कुछ विकास कार्य होने है, कहा कि पोखरी क्षेत्र की बात करे तो निगोल नदी में दो लघु विधुत परियोजनो पर काम बंद पडा है, उनके ही कार्यकाल मिनीस्टेडिएम पोखरी व पॉलीटेक्निक अधर में लटका है, इस प्रकार की अन्य योजनाओ पर कामकाज की जरूरत है। कहा बदले की भावना को नजरअंदाज करते हुए भाजपा को जिताना है।
नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने कहा सभी कार्यकर्ता चुनावों की तैयारियों में तन मन प्रचार में जुट जाॅय। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा ने सभी कार्यकर्ताओ से समर्पित भाव से पार्टी उम्मीदवार के लिए कार्य करने बल दिया।
इस अवसर पर जयकृत विष्ट ग्रामीण मंडल प्रभारी, जिला महामंत्री कुलदीप वर्मा, आनंद सिंह राणा, नगर मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ललित मिश्रा, प्रदीप चौहान, डॉ मातबर रावत, वत्सला सती, रंजना रावत जीतेन्द्र सती, सतेन्द्र नेगी,गिरीश किमोठी , कुशाल रावत भरत चौधरी सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

