*साढ़े चार घंटे बाद हुई, विधुत आपूर्ति*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
मंगलवार को पौने पांच बजे से ऑधी-तूफान के कारण क्षेत्र की बिजली ठप सारा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ है। उसके बाद तेज हवा के साथ आयी बारिश से जहां गर्मी व उमस से राहत मिली वहीं सूख रही फसलो के लिए राहत मिली है। विधुत विभाग की ओर से जानकारी मिली है कि कर्णप्रयाग व गौचर के बीच ऑधी-तूफान के कारण पेड़ की टहनी टूटकर विधुत लाइन में गिरने से फाल्ट के कारण साढ़े चार घंटे बाद विधुत कर्मियो की कड़ी मशक्कत के बाद विधुत आपूर्त बहाल हुई।
