*वीरेंद्रपाल भंडारी के नामांकन पत्र खरीदने से भाजपा की धड़कने हुई तेज*

खबर शेयर करें:

 *वीरेंद्रपाल भंडारी के नामांकन पत्र खरीदने से भाजपा की धड़कने हुई तेज*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:




पोखरी(चमोली)

बद्रीनाथ विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा से बागी हुए निर्दलीय प्रत्याशी वीरेंद्रपाल भंडारी ने वुद्धबार को नामांकन पत्र खरीद कर  उपचुनाव में भाजपा की धड़कने बढ़ा दी हैं।और जल्द ही वह भारी जन समर्थन के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन पत्र लेकर पोखरी पहुंचने पर भाजपाइयों ने वीरेंद्रपाल भंडारी को मिठाई खिलाई।निर्दलीय प्रत्याशी  वीरेंद्रपालभंडारी ने  बताया कि जनता के जन दबाव, अपार प्यार व समर्थन से उन्होने  चुनाव लेड़ने का मन बनाया है। कहा कि क्षेत्र के लोगो की सेवा के वजह से उन्हे हर वर्ग का समर्थन प्राप्त है। और कि उन्होने कभी भी  दलगत की राजनीति नही की  हैं , तथा जनता के हर संघर्ष में खड़ा रहकर पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के रूप में सेवा की है।लेकिन आज जो  स्थितिया बद्रीनाथ विधानसभा उप चुनाव में बनी हुई  हैं उसी को लेकर  जनता ने मुझे चुनाव लड़ने में अपना समर्थन दिया हैं। और पूरे बद्रीनाथ विधान सभा की जनता चाहती हैं कि वह चुनाव लड़े।वीरेन्द्र पाल भंडारी के बगावती तेवर से भाजपा में अंदरखाने खलबली मची हुई है। क्योंकि भाजपा उपचुनाव में कोई भी जोखिम नही उठाना चाहेगी।

क्योंकि भाजपा  के  कई बड़े नेताओं की प्रतिष्ठा इस चुनाव में दांव पर लगी हैं। दिलचस्प बात यह है कि वीरेंद्रपाल भंडारी  व भाजपा प्रत्याशी  राजेन्द्र भंडारी आपस में चचेरे  भाई है ,और भाजपा में इनका भारी प्रभाव है।ऐसे में  यदि वीरेंद्रपाल भंडारी  चुनाव लड़ते हैं तो भाजपा  के वोटर दो गुटो में बंट जायेगें। इस बात का नुकसान  भाजपा प्रत्याशी  को उठाना पड़ सकता हैं।

सूत्रों की माने तो प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,मुख्यमंत्री पुष्कर धामी 

व जिला संगठन चमोली के पदाधिकारी  वीरेंद्रपाल भण्डारी को मनाने का प्रयास कर रहे हैं।

अब  देखने वाली बात ये होगी कि 

आखिर भाजपा की नैया पार होगी या कांग्रेस को इसका फायदा होगा।

खबर शेयर करें: