*रंगारंग कार्यक्रमो व पुरस्कार के विवरण के साथ एवीएम का वार्षिकोत्सव का समापन*

खबर शेयर करें:

*रंगारंग कार्यक्रमो व पुरस्कार वितरण के साथ एवीएम का वार्षिकोत्सव का समापन*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:

पोखरी-नागनाथ:

एवीएम इंटर कालेज गुनियाला -पोखरी का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों  और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया है समापन अवसर पर सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर  विद्यालय के भूमि दादा स्व0राजेन्द्र सिंह कंडारी व कुंवर सिंह कंडारी को माल्यार्पण कर नमन किया गया।  छात्र-छात्राओ ने डीजे पर गढवाली,कुमांऊनी,जौनसारी, पंजाबी गीतो पर जमकर नृत्य किया । तथा कार्यक्रम में नंदा देवी की डोली आकर्षण का केन्द्र रही। देव डोली जब दर्शको की पहुँची तो अभिभावको ने प्रसन्न होकर खूब भेंट दी।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कुन्दन सिंह नेगी ने कार्यक्रम में  छात्र-छात्राओ के उत्साह वर्धन  के लिए पधारने पर छात्र अभिभावको व गणमान्य व्यक्तियो का दिल से आभार व्यक्त किया।



उन्होने कहा कि जीवन के काफी उतार चढ़ाव व संघर्ष से 2007 से आज तक  विद्यालय की उपब्धियां गिनाते हुए कहा कि जो विद्यार्थी कही भी हाईस्कूल पास नही हुआ उन्होंने यहां  प्राइवेट पढ़ाया और उसने परीक्षा में डिवीजन लिया है और  जिन विद्यार्थियो ने संस्थागत के रूप में इस विद्यालय में पडा उनमें से कई छात्र अच्छे पदो पर सेवारत भी है।इस अवसर पर एडवोकेट श्रवण सती ने कहा कि इस प्रकार के प्रोग्राम  से छात्र-छात्राओ को पढ़ाई के साथ-साथ छोटे मंच से बड़े मंच तक पहुंचने का अवसर मिलता है।

 व्यापार मंडल के अध्यक्ष बीरेंद्र राणा ने कहा कि कार्यक्रम में छात्रो ने अपने हुनर के जलवे बिखेरे,और नंदा देवी प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र  रही।कार्यक्रम में कैलाश नेगी, एडवोकेट विनोद कुमार ,सहित  विनोद गौरोला,नीरज कंडारी सहित तमाम छात्र व अभिभावक मौजूद रहे।

खबर शेयर करें: