*पुलिस ने 01 जुलाई से लागू होने वाले तीन कानून की जानकारियों से आमजन को जागरुक किया*

खबर शेयर करें:

 *पुलिस ने  01 जुलाई से लागू होने वाले तीन कानून की जानकारियों से आमजन को जागरुक किया*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी-नागनाथ:

पहली जुलाई से लागू होने वाले तीन नये कानून भारतीय न्याय संहिता,भारतीय नागरिक सुरक्षा एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत आम जनमानस को जागरुक करने के लिए थाना-पोखरी के थानाध्यक्ष डीएस कंडारी ने पोखरी के विनायकधार चौक  पर स्थानीय नागरिको, वाहन चालको एवं व्यापारियों को जानकारी देते हुए जागरुक किया  है। ताकि क्षेत्र की आम जनता को इन नये कानून की जानकारी हो सके। और उनका पालन कर सके।

      गौरतलब है कि  यह तीन नये कानून आगामी माह 01जुलाई से लागू हो जायेगे। और सरकार ने जनजागरुता के साथ तैयारियां पूरी कर ली है। मुख्य सचिव  राधा रतूड़ी ने सभी राज्य में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक  कर,तीन नये कानून की तैयारियां पूरी करने की जानकारी गृह सचिव भारत सरकार को दी गयी है। तीन नये कानून का प्रशिक्षण ऑनलाइन करने के लिए एक माह का समय निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में कॉन्स्टेबल व हेड कॉन्स्टेबल चारधाम यात्रा में ड्यूटी पर होने से वे बीस दिन में पोर्टल पर उपलब्ध लेक्चरों का मॉड्यूल का अध्ययन कर परीक्षा देने के बाद प्रशिक्षित हो जायेगे।

खबर शेयर करें: