जौरासी-तोणजी सड़क का मामला: *दुर्गम सड़क पर जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर *

खबर शेयर करें:

 जौरासी-तोणजी सड़क का मामला:

*दुर्गम सड़क पर  जान  जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर *

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:


पोखरी-नागनाथ:

विकास खण्ड पोखरी के अन्तर्गत जौरासी-तोणजी  सड़क कब तक दुर्गम बनी रहेगी,खस्ताहाल वाहन चालक जान जोखिम में डालकर सफर तय करने को मजबूर है। घटिया निर्माण के चलते स्कबर ध्वस्त हो गये है।  काॅजवेजो पर बर्षात से पहले ही सीमेंट व रेत उखड़ गया। और सरिया दिखने लगी है। दीवाल जो बनी थी टूट गयी है, जरूरतमंद स्थानो पर दीवाल नही बनाई गई है।बताते चले कि वर्ष 2018 में पीएमजीएसवाई पोखरी ने इस सड़क पर काम शुरू करवाया था, सड़क का नाम जौरासी और सड़क बनी किमोठा -तोणजी और  जब किमोठा  भूस्खलन  जोन से कार्य प्रारंभ हुआ  तो कईबार सड़क भूस्खलन की भेंट चडता गया, किसी तरह सड़क स्थिर की गयी। इसके आगे जितना काम हुआ भी है, वह विलंब और मानको के विपरीत  एकदम घटिया किस्म का  होने के कारण पार्ट 02  का काम एनपीसीसी कंस्ट्रक्शन कंपनी को दिया गया, सात साल में  सात किमी0 सड़क नही बन पायी है।जबकि 02किमी0 सड़क का निर्माण शेष है। ग्राम प्रधान मुकेश नेगी ने  कहा कि डबल इंजन की सरकार में न तो सुनवाई हो रही है, और नही सड़क का काम  पूरा हो रहा । उन्होने कहा कि सात साल में सात किमी0 सड़क नही बनी है। इससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में विकास की गति  कैसी चल रही है। कहा कि इस संबंध में निर्माण कंपनी से लेकर शासन-प्रशासन  को  पत्र लिखे गये परन्तु आज तक कोई सुनवाई नही हुई।   कहा कि दुर्गम सड़क पर  जान जोखिम में डालकर वाहनो में सफर  करने को ग्रामीण मजबूर है। वहीं एनपीसीसी  कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रबन्धक नरेन्द्र ने बताया सड़क पर इसी हफ्ते से काम शुरू किया जायेगा।

खबर शेयर करें: