*काण्डा,क्वींठी,तोली ,पेयजल योजना दो साल से अधर में, जनप्रतिनिधियों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन*

खबर शेयर करें:

 *काण्डा,क्वींठी,तोली ,पेयजल योजना दो साल  से अधर में, जनप्रतिनिधियों ने दिया एसडीएम को ज्ञापन*

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी-नागनाथ:

विकास खंड पोखरी के ग्राम पंचायत काण्डा,क्वीठी व  तोली में जल जीवन मिशन के तहत दो सालो से अधूरे निर्माण के कारण हर घर नल जल योजना अधूरी पड़ी होने से तीन ग्राम पंचायतो के ग्रामीण पेयजल समस्या से जूझ रहे है। इस समस्या को लेकर सोमवार को तीनो ग्राम-पंचायतो के प्रधान व सामाजिक कार्यकर्ताओ ने एसडीएम कमलेश मेहता को ज्ञापन सौप कर त्वरित कार्यवाही की मांग की है, ज्ञापन में कहा गया है कि  गत दो वर्षो से अधिक समय से ग्राम पंचायत काण्डा,क्वीठी व तोली ग्राम पंचायत  के ग्रामीणो के लिए हर घर नल जल उपलब्ध  कराने की योजना पर  ठेकेदार ने काम अधर में छोड़ दिया है,  ठेकेदार भाजपा का होने की वजह से  कार्यदायी संस्था जल संस्थान गोपेश्वर के इंजिनियर ठेकेदार पर हाथ डालने से कतरा रहे है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इंजिनियरो की मिली भगत से योजना में बड़ा घोटाला होना प्रतीत होता है। 

 ज्ञापन में कहा गया कि दो सालों से पेयजल लाइन का कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि मामले में पहले भी कई बार शासन प्रशासन  व निर्माण एजेन्सी को लिखित रूप से शिकायत की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नही की गई।जिसके कारण तीन ग्राम पंचायत के ग्रामीण पेयजल संकट  से जूझ रहे है, कहा कि  जल्द जल जीवन मिशन के तहत पेयजल की समस्याओं का समाधान नही हुआ तो  08 जून से पोखरी में जल संस्थान के विरुद्ध  पोखरी में उग्र आंदोलन किया जायेगा। 

जल संस्थान के अधिशासी अभियंता श्रीवास्तव ने कहा कि  कई बार ठेकेदार को कार्य पूरा करने को कहा गया है। अगर  ठेकेदार द्वारा जल्द कार्य नही किया गया तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया जायेगा।

उपजिलाधिकारी कमलेश महेता ने ग्रामीणो की  पेयजल  समस्या को गंभीरता से लेते हुए जल संस्थान के इंजिनियरो को जल्द योजना बनवाने के निर्देशित किया है ।

ज्ञापन देने में काण्डा की प्रधान संगीता देवी, क्वींठी की प्रधान संगीता देवी,तोली की प्रधान साक्षी देवी तथा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता कल्याण सिंह, गजेन्द्र सिंह, मनोज सिंह, बीरेंद्र सिंह रमेश सिंह  मौजूद थे।

खबर शेयर करें: