* ऑधी-तूफान से नैल-सांकरी में भवन की छत व पैणी में आवासीय मकान की छत उड़ी*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी- नागनाथ:
विकास खंड पोखरी में गत दिवस देर शायं को ऑधी-तूफान से राइका नैल सांकरी में विद्यालय की छत उड़ गयी है, वही ग्राम पैंणी में आवासीय मकान की छत उड़कर भारी नुकसान हुआ है। प्रभारी प्रधानाचार्य अनूप जोशी ने इस संबंध में उपजिलाधिकारी,मुख्य शिक्षा अधिकारी व खंड शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर आपदा के तहत कार्वाही करने की मांग की है।
उन्होने कहा है कि ऑधी-तूफान के कारण विद्यालय की छत उड़ने से छात्र-छात्राओ को बैठने की समस्या उत्पन्न हो गयी है।वही ग्राम पंचायत पैणी निवासी नारायण सिंह की छ: कमरे की आवासीय मकान की छत ऑधी तूफान से उड़ गयी है, गनीमत रही कि कोई जन हानि नही हुई है। क्षेत्र पंचायत सदस्य धीरेन्द्र राणा,और ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बताया कि ऑधी-तूफान के कारण छत पर लगी टीन उखड़ने से भारी नुकसान हुआ है।वही घर के अंदर रखा सामान बारिश से बर्बाद हो गया है। उन्होंने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है।

