*बिजली के तारो में हुई स्पारकिंग से लगी जंगल में आग*
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:
पोखरी-नागनाथ:
विकास खण्ड पोखरी के ग्राम पंचायत विशाल के सिविल जंगल झलक्वा तोक में बिजली के तोरो में हुई स्पारकिंग की चिगारियों से लगी आग, धूं-धूं कर जलने लगा जंगल। ग्राम-विशाल के पंडित आदित्य राम त्रिपाठी ने बताया कि शायं चार बजे के करीब काफी तेज हवा चली, और जंगल के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में स्पारकिंग हुआ उसकी चिंगारियों से झलक्वा के जंगल में आग लग गयी है।
यूं तो इस वर्ष जंगल जलने की घटना रुकने का नाम नही ले रही है। पंडित आदित्य राम त्रिपाठी ने कहा कि आग की घटनाओ को रोकने के लिए पर्यावरण की रक्षा के लिए जंगल को आग से बचाने के लंबे -लंबे भाषण,स्लोगन, कविताओ से जंगलो की आग कम नही होगी। कहा कि जबतक ग्रामीण मानसिक रूप से अच्छी घास की पैदावार के लिए आग लगाने की कुप्रथा को बंद करते तबतक आग की घटनाओं पर रोक लगना असंभव है, अन्यथा निरन्तर जंगलो को दावानल की भेंट चढते ही रहेगे।


