नौली-धोतीधार सड़क के लिए कड़ाके की ठंड के बाद भी क्रमिक धरना जारी:

खबर शेयर करें:

नौली-धोतीधार सड़क के लिए कड़ाके की ठंड के बाद भी क्रमिक धरना जारी:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:



पोखरी/चमोली:

    नौली -धोतीधार सड़क की मांग को लेकर चन्द्रशिला पट्टी के   ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का क्रमिक धरना  भारी बारिश और ठंड के बीच 22  वे दिन भी जारी रहा।  तीर्थाटन और पर्यटन की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण हापला-नौलीधार  सड़क की मांग को लेकर    चन्द्रशिला पट्टी के 40 से अधिक ग्राम पंचायतों के ग्रामीणो  और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों का आन्दोलन जारी है , शनिवार को भारी बारिश तथा कड़ाके की ठंड के बीच भी क्रमिक धरना टल रहा है। सड़क आन्दोलनकारियों को सभी राजनीतिक दलों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और आम जन मानस का भारी समर्थन मिल रहा है । बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र सिंह भंडारी   ने नौली -धोतीधार  सड़क की  मांग को विधान सभा के बजट सत्र में उठाने पर क्रमिक धरने पर बैठे हुए चन्द्रशिला पट्टी के ग्रामीणों और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आभार व्यक्त किया है। उन्होने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती,  तब तक उनका क्रमिक धरना जारी रहेगा तथा आगामी लोकसभा चुनावों का बहिष्कार किया जायेगा ।सरकार तत्काल नौली- धोतीधार सड़क को स्वीकृत करे।  क्रमिक धरने पर प्रधान संगठन के ब्लांक अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा,सलना की प्रधान चन्द्रकला देवी,गुणम के प्रधान सज्जन नेगी,मसोली के प्रधान देवेन्द्र लाल,पार्टी जखमाला के प्रधान प्रेम सिंह नेगी,क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष नेगी,बिक्रम नेगी, देवेन्द्र सिंह नेगी, कैप्टेन रमेश बर्त्वाल,नाथी लाल ,क्षेत्र पंचायत सदस्य राधारानी रावत  ,गौर सिंह बर्त्वाल ,,चंद्रमोहन सिंह रावत,बिक्रम बासकडी,सुदर्शन सिंह, गणेश पंत, तरुण बिष्ट, भगवंती प्रसाद, प्रमेन्द्र सिंह, रघुवीर बर्त्वाल,काण्ड ई चन्द्रशिला के ब्रधान नवीन राणा,रडुवा के प्रधान प्रदीप वर्तवाल, आनन्द बर्त्वाल, दिनेश सिंह जगत सिंह  बर्त्वाल, काण्डई चन्द्रशिला के प्रधान नवीन राणा,रडुवा के प्रधान प्रदीप बर्त्वाल सहित तमाम ग्रामीण और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि मौजूद थे । फोटो सलंग्न

खबर शेयर करें: