बद्रीनाथ के विधायक ने विधान सभा सत्र में उठाये सड़को के मुद्दे,सबका साथ सबका विकास की खोली पोल:

खबर शेयर करें:

बद्रीनाथ के विधायक ने  विधान सभा सत्र  में उठाये सड़को के मुद्दे,सबका साथ सबका विकास की खोली पोल:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल:





पोखरी/चमोली:


बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भंडारी ने  अपनी विधान सभा में सड़को की दुर्दशा  व नौली-धोतीधार व रौता-सेरा मालकोटी सड़क निर्माण का मामला विधान सभा सत्र  में उठाया।  विधायक ने कहा कि उत्तराखंड के जनपद चमोली मे प्रखंड पोखरी के 40गांवो के जनप्रतिनिधि व ग्रामीण 20 दिन से   नौली-धोतीधार 10किमी0 सड़क के विस्तारीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे है। वहीं  रौता से सेरा -मालकोटी  के लिए सड़क का निर्माण होना है। कहा कि पोखरी- बामनाथ, जौरासी-तोणजी,पोखरी-आली विशालखाल ,पैणी-कुजासू सड़क पर डामरीकरण नही हुआ है।  सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट देवेन्द्र राणा ने कहा कि अविभाजित उत्तर-प्रदेश में  1977-78 में वन निगम के चेयरमैन के पद पर रह कर  नरेन्द्र सिंह भंडारी ने हापला-धोतीधार 22किमी0सडक स्वीकृत करवायी थी, सड़क का शिलान्यास  हापला मे वर्ष  2002 में राज्यमंत्री रहे मेजर जनरल भुवनचंद खण्डूरी ने किया। काफी लंबे समय बाद 12किमी0 सड़क हापला से नौली तक निर्माण हुआ है। शेष 10 दस किमी0 धोतीधार  तक विस्तारीकरण की मांग को लेकर ग्रामीण धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर  है। नौली-धोतीधार सड़क निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के दौरान बद्रीनाथ के विधायक राजेन्द्र भंडारी ने धरना स्थल पर आकर समर्थन दिया था, और कहा था कि नौली-धोतीधार सड़क का मुद्दा विधान सभा में उठाऊंगा, तीन दिन तक मामला न उठाने पर क्षेत्र की जनता मायूस थी, जब गुरुवार को 04 बजे बाद सदन में सड़क का मुद्दा जोर शोर से उठाये जाने पर विधायक भंडारी ने 40 गांवो के ग्रामीणो का दिल जीत लिया है।ग्राम प्रधान सत्येन्द्र सिंह ने कहा कि नौली-धोतीधार सड़क तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ की यात्रा व पर्यटको के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। सामाजिक कार्यकर्ता व प्रगतिशील काश्तकार देवेन्द्र  नेगी ने कहा कि विधायक राजेन्द्र भंडारी ने विधान सभा सत्र  में नौली -धोतीधार  सड़क का मामला उठाते हुए सरकार के सबका साथ व सबका विकास की पोल खोलकर रख दी। वहीं अग्रिम कार्यवाही तक आन्दोलनकारियों का धरना 21वें दिन भी जारी रहा।

खबर शेयर करें: