एनसीसी प्रभारी,व्यायाम शिक्षक अनूप रावत को मिला,रक्षा राज्य मंत्री प्रशंसा पत्र एवं नगद पुरस्कार:

खबर शेयर करें:

एनसीसी प्रभारी,व्यायाम शिक्षक अनूप रावत को मिला,रक्षा राज्य मंत्री प्रशंसा पत्र एवं नगद पुरस्कार:

पुष्कर पर्वत न्यूज राजेन्द्र असवाल:

 ।



पोखरी /चमोली:

अटल उत्कृष्ट नरेन्द्र सिंह भंडारी,राजकीय इंटर कालेज नागनाथ (चमोली)के व्यायाम शिक्षक एनसीसी  जूनियर डिविजन के प्रभारी अनूप सिंह रावत को  रक्षा राज्य मंत्री




 प्रशंसा पत्र एवं नगद धनराशि से सम्मानित किया। यूके बटालियन एनसीसी गोपेश्वर में सादे समारोह में डीआईजी एनसीसी उत्तराखंड मेजर जनरल अतुल रावत ने रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा दिया गया प्रशंसा पत्र, मैडल व  15,000 /00 की नगद धनराशि के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 




यह प्रशंसा पत्र एवं नगद धनराशि अनूप सिंह रावत के कर्तव्यनिष्ठ,सेवा व अनुशासन की भावना के लिए दिया गया। इस अवसर पर ग्रुप कमांडर मे0ज0अतुल रावत, ब्रिगेडियर रजत उपरेती ,यूके बटालियन गोपेश्वर के कर्नल,अमन विश्नोई ,कै0 कुंवर सिंह रावत, थर्ड आफिसर राजकिशोर सिंह  नेगी,कर्नल राजेश रावत सहित विभिन्न विद्यालयों के सौ से ऊपर कैडेट्स उपस्थित थे।

खबर शेयर करें: