आंगनबाड़ी कार्यकित्रयो का धरना-प्रदर्शन 11वें दिन जारी:
पुष्कर पर्वत न्यूज/चमोली:
पोखरी /चमोली:
चार सूत्रीय मांगों को लेकर प्रखण्ड की आंगनवाड़ी कार्यकत्री और सहायिका तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना पर बैठी रही। बारिश व ठंड के बाबजूद भी धरना-प्रदर्शन 11 वें दिन शनिवार को भी जारी रहा। आंगनबाडी संगठन की मांग है कि उनका न्यूनतम वेतन 18000 हजार रुपये मासिक किया जाय , पन्द्रह वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर मानदेय बढ़ाया जाय, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सेवानिवृत्त होने पर दो लाख देने का कखप्राविधान एवं समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को गोल्डन कार्ड का लाभ दिए जाने सहित सहित तमाम मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्तियो और सहायिकाओं का तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन क्रमिक धरना जारी है , आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती तब तक उनका क्रमिक धरना जारी रहेगा जरुरत पड़ने पर आन्दोलन को व्यापक रूप दिया जाएगा,जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। क्रमिक धरने पर ब्लाक अध्यक्ष सरोजनी नेगी,मनोरमा देवी, मंजू देवी, दीपा देवी,सुनदेई देवी, जयंती राणा, कुंती देवी, नीलम देवी, शान्ति परमार, संगीता भंडारी,सरोज किमोठी , अभिलाशा किमोठी संतोषी नेगी, ऊषा देवी मीना भंडारी, सुशीला, अनिता देवी ,गोदाम्बरी देवी ,लक्ष्मी देवी राणा , गीता नेगी, सरोज, रेखा, विजया, कमला ,बीना, शान्ति ,कविता, सुनीता ,गुड़डी, राजेश्वरी ,
सरोजनी नेगी ,सरोज खत्री, रेखा विक्रमा, अनीता, भवानी, कल्पेश्वरी, भारती, शान्ति, कविता ,कुन्ती, सुलोचना ,आरती देवी, अरुणा देवी ,कमला देवी , सरोजनी बर्त्वाल, जयन्ती, राधा, सुशीला सहित तमाम आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मौजूद थीं ।

