चार दशक से नौली-धोतीधार सड़क निर्माण की टक-टकी लगाये ग्रामीण क्रमिक धरने पर डटे:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्रअसवाल :
पोखरी/चमोली:
जनपद चमोली के विकास खण्ड पोखरी के अन्तर्गत चार दशक से अधिक समय से टक टकी लगायी जनता हापला-धोतीधार सड़क आज तक नही बनी। सडक के लिए ग्रामीण 12 वें दिन क्रमिक धरने पर डटे रहे।तीर्थाटन के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण है। पोखरी प्रखंड के चन्द्रिशला पट्टी के 40गांवो के ग्रामीणो की भावना हापला-नौली-धोतीधार सड़क से जुडी है। और सड़क की मांग को लेकर क्षेत्र के लोगो का क्रमिक धरना विनायकधार निरीक्षण भवन के प्रांगण मे 12वें दिन जारी है। इस बात की गहन सोच रखने वाले क्षेत्र के विकास पुरुष प्रख्यात राजनेता नरेन्द्र सिंह भंडारी ने वर्ष 1977-78 में अविभाजित उत्तर-प्रदेश सरकार में उ0प्र0 वन निगम के अध्यक्ष पद पर रहकर , हापला-धोतीधार सड़क को जनोपयोगी बताते हुए 22किमी0 सड़क का प्रस्ताव रखा था।और इसी अवधि में मोहनखाल- चोपता सड़क की स्वीकृति और वन विभाग के संरक्षण मे ही रखने का प्रस्ताव भी रखा था। मोहनदास से चोपता के लिए वन विभाग ने 6किमी0 सड़क का निर्माण भी किया है। वन अधिनियम 1980 लागू होने के बाद मामला आजतक लटका हुआ है।इधर हापला से नौली तक12 किमी0 सड़क बन चुकी है।और अब नौली से धोतीधार तक 10 किमी0 का निर्माण होना है।वर्ष 2002 में तत्कालीन राज्य मंत्री मेजर जनरल भुवनचंद खण्डूरी ने इस सड़क को आगे बढाने के लिए हापला में शिलान्यास भी किया था।
लोनिवि पोखरी ने गत वर्ष जून 2023 में नौली-धोतीधार सड़क का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
हापला-धोतीधार सड़क पर सैलानियों को आकर्षित करने लिए नैल गांव के समीप खुडू में प्राकृतिक झरना,इसी क्षेत्र में सोनताल,नौली गाँव में बुग्याल के मध्य में क्षेत्र के लोगो के अराध्यदेव बयाली भूतनाथ जी का मंदिर, आगे चलकर खटपाणी बुग्याल के बाद सुन्दर जंगल और वन्यजीव व पक्षियों के गुंजायमान वातावरण के बीच पर्यटक सफर का आनंद लेकर गोपेश्वर चोपता सड़क पर धोतीधार में पहुंच सकते है।
वर्ष 177-78 में उ0प्र0वन निगम के तत्कालीन अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह भंडारी ने हापला-धोतीधार सड़क को जनोपयोगी बताते हुए 22किमी0 का प्रस्ताव रखा था।
2002 में हापला-धोतीधार 22किमी0 सड़क का उत्तराखंड सरकार में तत्कालीन राज्य मंत्री मेजर भुवनचंद खण्डूरी ने हापला मे शिलान्यास किया।
नौली-धोतीधार पीएमजीएसवाई सड़क हापला से नौली तक 12 किमी0 बनी है।उसके आगे धोतीधार के लिए प्रस्ताव 23 जून 2023 को प्रथम चरण सर्वे आदि के लिए 18लाख रुपये की डिमांड सहित शासन को भेजी गयी है। संजय सिन्हा अधिशासी अभियन्ता निर्माण खंड लोनिवि पोखरी।

