सड़क स्वीकृति का शासनादेश नही तो,करेगे लोक सभा चुनाव का बहिष्कार:

खबर शेयर करें:

सड़क स्वीकृति का शासनादेश नही तो,करेगे लोक सभा चुनाव का बहिष्कार:

पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल/धीरेन्द्र राणा:



पोखरी/चमोली:


जनपद चमोली के पोखरी प्रखंड मुख्यालय विनायकधार में नौली -धोती धार मोटर मार्ग को लेकर मंगलवार को कड़ाके की ठंड के बाद भी चालीस से अधिक गांवों के जनप्रतिनिधियों का 11वें दिन क्रमिक धरना जारी रहा ।वहीं जनप्रतिनिधियों ने कहा 11दिनों से क्रमिक धरना चल रहा है।लेकिन अभी तक शासन प्रशासन के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।




 इस दौरान तहसील दिवस में प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा ने जनप्रतिनिधियों का 40 से अधिक ग्राम पंचायतों का वोट बहिष्कार के लिए ज्ञापन नायब तहसीलदार हरीशचंद्र पांडे के माध्यम से जिलाधिकारी को प्रेषित किया। उन्होंने कहा सड़क का शासनादेश जारी नही हुआ तो सभी गांवों में लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेगे।ज्ञापन देने मे प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र राणा , संजय सिंह रमोला ललित मिश्रा, प्रेमसिंह, विकेन्द्रसिंह, देवेन्द्र लाल संदीप बर्त्वाल, विक्रम सिंह बास्कंडी, रमेश बर्त्वाल, जेष्ठ प्रमुख पूर्ण सिंह, देवेन्द्र सिंह नेगी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

खबर शेयर करें: