भारी पुलिस बल के साथ हुई चांदनीखाल-रडुवा सड़क के प्रतिकर की कार्यवाही:

खबर शेयर करें:

भारी पुलिस बल के साथ हुई चांदनीखाल-रडुवा सड़क  के प्रतिकर की कार्यवाही:


पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:




पोखरी/चमोली:

भारी पुलिस बल के साथ किया तहसील प्रशासन व लोनिवि ने चांदनीखाल-रडुवा सड़क निर्माण के प्रतिकर की कार्यवाही। बताते चले कि चांदनीखाल के धौड़ा से रडुवा इंटर कालेज ग्राम रडुवा होते हुए कांडई रैंसू तक वर्षा 2014-15 मे 11 ठीक साल बाद  काफी जन दबाव के बाद 04 किमी0  सड़क निर्माण का अक्तूबर 2023 को लोनिवि पोखरी ने  टेंडर निकाला और जैसे ही ठेकेदार जेसीबी मशीन लेकर काम शुरू चरने गया तो ग्राम जौरासी के ग्रामीणो ने बिना उनकी सहमति के निर्माण करने पर विरोध किया। जिस वजह  सड़क निर्माण नही हो सका।  इसके बाद सड़क निर्माण के लिए रडुवा के ग्रामीणो ने दो दिन का चांदनीखाल सड़क पर चक्काजाम भी किया, और सडक का विवाद बढता गया। हालांकि लोनिवि ने विवादित स्थल से हटकर सर्वेक्षण करने लगे तो वहां खेत स्वामियों का विवाद होने से लोनिवि को  राजस्व विभाग के साथ सर्वेक्षण करने के लिए पुलिस की सहायता लेनी पड़ी। और गुरुवार को मौके पर भारी पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग और लोनिवि ने सड़क का समरेखण व प्रतिकर की कार्यवाही की।इस बीच ग्रमीणो का विरोध  एवं बोलचाल भी जारी रहा।



लोनिवि पोखरी द्वारा चांदनीखाल-रडुवा सड़क निर्माण में ग्रामीणो के विरोध के चलते प्रतिकर की कार्यवाही नही हो रही थी, पुलिस बल की उपस्थित में समरेखण व प्रतिकर की कार्यवाही की गयी है। यदि आगे भी विरोध होगा तो, उसके बाद अधिग्रहण की कार्यवाही करनी पड़ेगी। हरीशचंद्र पाण्डेय नायब तहसीलदार पोखरी।


      चांदनीखाल -रडुवा सड़क निर्माण  के शुरुआत में ग्रामीणो के विरोध के चलते समरेखण व प्रतिकर की कार्यवाही मे खलल डालने के कारण पुलिस फोर्स मंगायी है, पुलिस बल की सुरक्षा में समरेखण व प्रतिकर की कार्यवाही की गयी।  केके सिंह सहायक अभियंता लोनिवि पोखरी।

खबर शेयर करें: