नौली-धोतीधार सड़क निर्माण को लेकर चन्द्रशिला पट्टी के लोगो ने जुलूस प्रर्दशन के साथ क्रमिक धरना शुरू किया।

खबर शेयर करें:


नौली-धोतीधार सड़क निर्माण को लेकर चन्द्रशिला पट्टी के लोगो ने जुलूस प्रर्दशन के साथ क्रमिक धरना शुरू किया।


सड़क नही तो ,वोट नही का एलान किया।


पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:


चमोली/पोखरी:






नौली-धोतीधार सड़क  को लेकर, पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत चन्द्रशिला पट्टी के  विभिन्न क्षेत्रो से आये जनप्रतिनिधि व क्षेत्र की महिला एवं पुरुषो ने शनिवार को पूरे पोखरी -बाजार  में जुलूस-प्रदर्शन कर  सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।उसके बाद तहसील कार्यालय में गरजे जहां उसके बाद धरने का ज्ञापन एसडीएम कमलेश मेहता को दिया,और धरने पर बैठ गये।धरने का स्थान चयन कर धूप के वजह से निरीक्षण भवन के प्रांगण में बैठ है।




बताते चले कि नौली-धोतीधार सड़क निर्माण  न होने पर चन्द्रशिला  पट्टी के लोगो की मांग  है कि यदि सरकार ने सड़क  स्वीकृत नही की तो क्रमिक धरने को आमरण-अनशन में तब्दील किया जेयेगा। और 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव का बहिष्कार किया जायेगा।  धरने  पर प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा ,पूर्व प्रधान गोपाल रमोला, वयोवृद्ध सामाजिक कार्यकर्ता नारायण सिंह नेगी कै0 रमेश सिंह बर्त्वाल,सज्जन रडवाल,टिंकू,सुलोचना,सावित्री देवी, एडवोकेट देवेन्द्र राणा,संजय रमोला,केन्द्रीय,देवेन्द्र, वीरेंद्र पाल  भंडारी,ललित, तेजपाल बर्त्वाल, इन्द्रेश,राधारानी सहित तमाम  लोग धरने पर बैठे। 





प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा ने कहा कि सरकार ने जब तक नौली-धोतीधार सड़क स्वीकृत और निर्माण शुरू नही किया तो, तबतक क्षेत्र की जनता का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं आन्दोलनकारियो का समर्थन करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा कि नौली-धोतीधार सड़क जनहित के साथ-साथ पर्यटन व तीर्थाटन की दृष्टि  से भी महत्वपूर्ण है। उन्होने सरकार से सड़क स्वीकृत की तत्काल कार्रवाई की मांग की है। सामाजिक कार्यकर्ता इन्द्रप्रकाश रडवाल ने आन्दोलन का समर्थन करते हुए, कहा कि नौली-धोतीधार सड़क  क्षेत्र विशेष का सवाल नही है, यह संपूर्ण चन्द्रशिला पट्टी की जनता का सवाल है, उन्होने लोगो से आन्दोलन को मजबूत बनाने का आग्रह किया है।

खबर शेयर करें: