नौली-धोतीधार सड़क निर्माण को लेकर होगा जुलूस प्रर्दशन:

खबर शेयर करें:

 

नौली-धोतीधार सड़क निर्माण को लेकर होगा जुलूस प्रर्दशन:



पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:


पोखरी/चमोली:







नौली-धोतीधार सड़क  को लेकर, पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत चन्द्रशिला पट्टी के जनप्रतिनिधि व क्षेत्र की जनता 10फरवरी को तहसील में जुलूस-प्रदर्शन कर धरने पर  बैठेगे, जिसको लेकर  क्षेत्र में तैयारियां जोरो पर चल रही है।

बताते चले कि नौली-धोतीधार सड़क निर्माण  का समाधान न होने पर  लोक सभा चुनाव का बहिष्कार व 10 फरवरी से तहसील पोखरी में धरना-प्रदर्शन के साथ आमरण-अनशन करने का  ज्ञापन 04फरवरी को एनटी पोखरी को प्रस्तुत किया गया था, प्रधान संगठन के अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा ने कहा कि  एक सप्ताह बीतने के बाद भी इस डिजिटल व्यवस्था में शासन-प्रशासन ,लोनिवि व बद्रीनाथ के विधायक राजेंद्र भंडारी की और से सड़क निर्माण के संबंध में कोई हल-चल नही दिख रही है, उन्होंने अफसोस व्यक्त करते हुए कहा कि जनतंत्र में जनता की सुनवाई नही हो रही है।विकास की आस लगाना दूर की बात है। कहा कि अब सारे तंत्र को जगाने के लिए आन्दोलन ही एकमात्र रास्ता है।क्षेत्र पंचायत सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता संतोष नेगी ने कहा कि पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत चन्द्रशिला पट्टी में 10 फरवरी जुलूस प्रर्दशन और धरने पर बैठने के लिए जोर शोर से तैयारी चल रही है। सैकड़ो की संख्या में लोग आन्दोलन में सटीक होगे। जिसके लिए जनता व जनप्रतिनिधि तैयार में जुट गये है।

खबर शेयर करें: