नौली-धोतीधार मोटर मार्ग का शासनादेश जारी नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री के मातृ शक्ति वन्दना कार्यक्रम का 40 ग्राम पंचायत के लोग करेंगे बहिष्कार:
पुष्कर पर्वत न्यूज/राजेन्द्र असवाल:
चमोली:
जनपद चमोली के प्रखंड पोखरी में नौली- धोतीधार मोटर सड़क का शासनादेश जारी नही हुआ तो, 15 फरवरी को गौचर में मुख्यमंत्री मातृ शक्ति वंदन का बहिष्कार करेगे। दूसरे दिन धरने पर बैठे प्रधान संघ व सड़क सघर्ष समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र राणा ने कहा कि यदि शीघ्र नौली-धोतीधार सड़क का शासनादेश जारी नही हुआ तो, मुख्य मंत्री के गौचर मे आयोजित मातृ वंदन कार्यक्रम का 40 गांवो के लोग बहिष्कार करेगे। उन्होने कहा कि 22 वर्षो से अधर मे लटका नौली- धोतीधार सड़क की सरकार ने सुध नही ली। सरकार को जगाने के लिए उन्हे धरना-प्रदर्शन करना पडा है।ग़ौरतलब है कि रविवार को पोखरी में सड़क संघर्ष समिति ने बृहद जुलूस प्रर्दशन करते हुए क्रमिक धरना शुरू कर दिया था। दूसरे दिन धरने पर धीरेन्द्र राणा,
गुडम के प्रधान सज्जनसिंह, सलना की प्रधान चन्द्र कला,संदीप बर्त्वाल, विक्रम बासकंडी, विक्रम सिंह नेगी,दीपक कुमार, अंकित सिंह, चन्द्र सिंह, मोहन रावत,सोहबत सिंह राणा,केदार सिंह, आनंद सिंह बर्त्वाल, सचिन सिंह, देवेन्द्र सिंह, सहित तमाम मौजूद थे।

.jpg)